- देशभर में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। वायरस के संक्रमण की गति पर लगाम लगाने के लिए पाबंदियों को लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। संक्रमण पर रोक लगाने के लिए उद्धव सरकार ने बुधवार को पहले से चले आ रहे लॉकडाउन को एक जून सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं के लिए दी गई छूट पहले की तरह जारी रहेगी। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से महाराष्ट्र आने वालों को RTPCR की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।
आपको बता दें, राज्य में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कैबिनेट की बैठक के बाद हुई। इसके पहले राज्य में 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू था। राज्य में निजी कार्यालय, दुकानें, गैर-जरूरी गतिविधियां पहले की तरह बंद रहेंगी।