News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

माता वैष्णो देवी भवन हादसा : श्रद्धालुओं में धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद,


कटड़ा, : माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ का मुख्य कारण श्रद्धालुओं में वाद-विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नये साल की शुरूआत मां के दर्शनों के साथ करने की इच्छा के साथ देश भर से हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी पहुंचे थे। भवन पर श्रद्धालुओं का तांता इस कदर था कि दर्शन कर वापस आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इस बीच कतारों में खड़े कुछ श्रद्धालुओं में किसी बात को लेकर वाद-विवाद शुरू हो गया। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई और फिर वहां मार-पीट शुरू हो गई।

श्रद्धालुओं में शुरू हुए विवाद ने भगदड़ का रूप ले लिया। अभी तक भगदड़ में माने जाने की संख्या 12 बताई जा रही है। करीब 15 श्रद्धालु घायल हैं, जिनमें 3 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मरने वाले श्रद्धालु दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज नारायणा अस्पताल में चल रहा है। श्रद्धालुओं से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए श्राइन बोर्ड ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board Helpline nos:

01991-234804

01991-234053

Other Helpline nos:

PCR Katra 01991232010/ 9419145182

PCR Reasi 0199145076/ 9622856295

DC Office Reasi Control room

01991245763/ 9419839557

वहीं डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है कि भवन में भगदड़ श्रद्धालुओं में किसी बात को लेकर वाद-विवाद शुरू होने से हुई। उन्होंने बताया कि यह घटना लगभग 2:45 बजे हुई। अभी तक उन तक जो जानकारी पहुंची है, उससे पता चलता है कि कतारों में खड़े श्रद्धालुओं में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। जिसके परिणाम स्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया। इसी दौरान भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उपराज्यपाल के आदेश पर उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है। इस कमेटी में एडीजीपी भी शामिल हैं।

हादसे में मरने वाले 12 श्रद्धालुओं में से अब तक 11 श्रद्धालुओं की पहचान हो पाई है।

  1. धीरज कुमार (26) पुत्र त्रिलोक कुमार निवासी नौशहरा राजौरी
  2. श्वेता सिंह (24) पत्नी विक्रांत सिंह निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
  3. विनय कुमार (24) पुत्र महेश चंद्र निवासी बदरपुर दिल्ली
  4. सोनू पांडे (24) पुत्र नरेंद्र पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली
  5. ममता (38) पत्नी सुरेंद्र निवासी बीरी जार्जर, हरियाणा
  6. वनीत कुमार (38) पुत्र वीरामपाल सिंह निवासी साहरनपुर उत्तर प्रदेश
  7. धर्मवीर सिंह (35) निवासी सालापुर, सहारनपुर उत्तर प्रदेश
  8. डॉ अरुण प्रताप सिंह (30) पुत्र सत प्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश
  9. नरेंद्र कश्यप पुत्र सुभाव निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश
  10. महेंद्र गोड़ पुत्र शिव कुमार निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश
  11. मोनू शर्मा पुत्र फेरुमल निवासी उत्तर प्रदेश