पटना, । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)आज बुधवार से समाज सुधार अभियान पर हैं। इसकी शुरूआत उन्होंने मोतिहारी से की है। इस अभियान के जरिए राज्य में लागू शराबबंदी कानून (Liquor Ban) के लेकर लोगों को जागरूकर किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। लेकिन बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस अभियान को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा,स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी को लेकर यात्रा क्यों नहीं करते हैं।
तेजस्वी ने कसा तंज
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर से राजनीतिक तौर पर सक्रिय दिखे। उन्होंने बुधवार की सुबह सुबह ही एक बार फिर से सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने सीएम की यात्रा को लेकर तंज कसा और इंटनेट मीडिया पर अपनी बात कही। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि बदहाल शिक्षा,स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएँ नहीं है? आगे उन्होंने कहा कि सीएम इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर इन्हें दूर क्यों नहीं करना चाहते?





