Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

मैक्सिको के एक बार में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 9 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल


मैक्सिको सिटी, । मध्य मैक्सिको के गुआनाजुआतो (Guanajuato) राज्य के एक बार में गोलीबारी की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी ने रायटर ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

रात करीब नौ बजे एक हथियारों के साथ एक समूह बार में पहुंचा। अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को सेलाया के बाहर अपासियो एल ऑल्टो शहर में बार कें अंदर मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं गईं।

हमलावरों की नहीं हो पाई पहचान

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में पांच पुरुष और चार महिलाएं मारे गए। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पहले भी हो चुकी है गोलीबारी

बता दें कि गुआनाजुआतो के इरापुआटो शहर में सितंबर में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

राष्ट्रपति ने गोलीबारी की घटना को कम करने का किया था वादा

मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने कार्टेल हिंसा को कम करने का वादा करते हुए 2018 में पदभार ग्रहण किया था। 2022 में हत्याओं में थोड़ी गिरावट आई है, हालांकि लोपेज ओब्रेडोर का कार्यकाल सबसे मुश्किल राहों पर है।

jagran

हाल ही में अमेरिका में हुई थी गोलीबारी की घटना

वहीं, अभी पिछले दिनों अमेरिका में भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी के इलाके में कई लोगों पर गोली चलाई गई थी। इस गोलीबारी की घटना पर 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था।