जयपुर, । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। रविवार सुबह 11:28 बजे राज्यपाल के ट्विटर हैंडल से अरबी भाषा में ट्वीट किया गया था। साथ में एक इमोटिकान भी पोस्ट किया गया, जिसमें किस आफ लव साइन दे रहा है। अरबी में किए गए ट्वीट का मतलब है- गुड मार्निंग, आपके चाचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं। राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक होते ही जयपुर कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आ गई। राजभवन की तरफ से इस बारे में शिकायत की गई है। साइबर विशेषज्ञ राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं। यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि अकाउंट किसने हैक किया है। गौरतलब है कि इससे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी का ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने बिटक्वाइन से संबंधित ट्विट भी किए थे। हालांकि इस पर तुरंत एक्शन लिया गया था। रविवार, 12 दिसंबर की सुबह 2.11 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक स्पैम ट्वीट किया गया। ट्विट में कहा गया कि भारत ने आधिकारिक रूप से बिटक्वाइन को कानूनी स्वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटक्वाइन खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है।
Related Articles
लुधियाना कोर्ट : डिप्टी सीएम रंधावा के साथ सीएम चन्नी पहुंच रहे मौके पर, पंजाब सरकार अलर्ट,
Post Views: 836 जेएनएन/एएनआइ, लुधियाना/चंडीगढ़। Ludhiana Court Blast: लुधियाना कोर्ट में विस्फोट के बाद पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। विस्फोट में अभी तक एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह मौके पर जा रहे हैं। कहा […]
ट्रेन हादसे वाली जगह पहुंचीं ममता बनर्जी बोलीं- 21वीं सदी में ये सबसे बड़ा रेल हादसा –
Post Views: 267 कोलकाता, । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को ओडिशा के बालेश्वर में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने पहुंची हैं। अब तक इस हादसे में लगभग 261 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए। सीएम ममता ने किया मुआवजे का ऐलान घटना स्थल पर […]
Happy Birthday Dhoni: 40 साल के हुए धोनी, बीसीसीआई ने दीं शुभकामनाएं, कही ये बड़ी बात
Post Views: 487 नई दिेल्लीः दो वर्ल्डकप और बड़ी-बड़ी सीरीज जितवाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को धोनी का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। धोनी के चाहने वाले तरह-तरह से बधाईयां दे रहे हैं। भारतीय […]