News TOP STORIES नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र

‘लॉरेंश बिश्नोई को भेजूं क्या’ बुर्का पहनी महिला ने सलमान के पिता सलीम खान को दी धमकी


 

Hero Image

 मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलाम खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan Threat) को गुरुवार सुबह धमकी मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सलीम खान जब बेंच पर बैठे आराम कर रहे थे उसी समय गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था।

उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला भी बैठी थी। महिला ने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंश बिश्नोई (lawrence Bishnoi) को भेजूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। पुलिस फिलहाल स्कूटी वाले की तलाश में जुटे हैं। यह घटना सुबह  8:45 बजे घटी है।