नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवें चरण में 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग है।
पांचवें चरण में कई बड़े दिग्गजों की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य,उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज शामिल हैं। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा।
Jagran.Com पर पढ़िए पांचवें चरण की वोटिंग के पल पल की अपडेट।
19 May 20249:47:29 PM
49 सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा।
19 May 20248:40:18 PM
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voitng: लद्दाख और बारामूला में भी कल मतदान, सभी तैयारियां पूरी
LIVE Voting Lok Sabha Election 2024: लद्दाख की एक लोकसभा सीट और जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन दोनों लोकसभा सीटों पर मतदाता बढ़चढ़ कर अपने संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करेंगे। पांचवें चरण में लद्दाख और बारामूला लोकसभा सीट के लिए कल मतदान किया जाएगा। लद्दाख लोकसभा क्षेत्र में 1,84,803 मतदाता हैं। जबकि बारामूला में 17 लाख से अधिक मतदाता हैं।
19 May 20248:37:23 PM
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग
LIVE Lok Sabha Election 2024 : पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल हैं।
19 May 20248:36:12 PM
LIVE Lok Sabha Election 2024 : पांचवें चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: इस चरण में कई मंत्रियों और सांसदों सहित 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल, कांग्रेस के राहुल गांधी और केएल शर्मा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और लोक जनशक्ति पार्टी -रामविलास गुट के चिराग पासवान शामिल हैं।
19 May 20248:03:41 PM
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 Voting: उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग
LIVE Lok Sabha Election 2024 : पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल हैं।
19 May 20248:01:58 PM
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5: पांच Voting पांचवें चरण की 49 सीटों पर मतदान
LIVE Lok Sabha Election 2024 :लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान है।