Post Views:
603
सरकारी की ओर से जारी किए गए डाटा के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में गोल्ड का आयात 24.15 प्रतिशत गिरकर 35 अरब डॉलर पर आ गया है, जो कि 2021-22 में 46.2 अरब डॉलर था। गोल्ड का आयात अगस्त 2022 से फरवरी तक नकारात्मक बना रहा था। हालांकि, मार्च 2023 में यह बढ़कर 3.1 अरब डॉलर हो गया था, जो कि एक साल पहले एक अरब डॉलर था।
कम नहीं हुआ चालू खाता घाटा
गोल्ड के आयात में कमी होने के बाद भी भारत को व्यापारिक घाटे के मोर्चे पर कोई खास राहत नहीं मिली है। आयात और निर्यात के बीच के अंतर को व्यापारिक घाटा कहा जाता है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का व्यापारिक घाटा 267 अरब डॉलर रहा था, जो कि 2021-22 में 191 अरब डॉलर था।