पुतिनकी भारत यात्रापर राहुलने लगाया आरोप
नयी दिल्ली (आससे.)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार विदेशी गणमान्य मेहमानों को विपक्षी दलों के नेताओं से नहीं मिलने की सलाह देती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत भारत दौरे से ठीक पहले राहुल ने यह आरोप लगाया है।राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर यह परंपरा रही है कि जो भी बाहर से आता है, वह विपक्ष के नेता से जरूर मिलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और मनमोहन सिंह जी की सरकारों के दौरान भी ऐसा होता था। यह एक परंपरा रही है। लेकिन आज विदेशी गणमान्य व्यक्ति भारत आता है या जब मैं विदेश जाता हूं, तो तो सरकार उन्हें विपक्ष के नेता से न मिलने की सलाह देती है। यह उनकी नीति है और वे हमेशा ऐसा करते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे पर राहुल गांधी ने कहा, हमारे सभी के साथ संबंध हैं। विपक्ष के नेता एक अलग नजरिया रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसा केवल सरकार नहीं करती। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष बाहर से आने वाले लोगों से मिले। मोदी जी और विदेश मंत्रालय इस नियम का पालन नहीं करते। यह उनकी असुरक्षा है।
—————————





