News TOP STORIES नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

सलमान खान फायरिंग मामले: पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश के बाद आरोपी अनुज थापन की मौत


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट आया है। आरोपी अनुज थापन को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बता दें कि अनुज को पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

 

उल्लेखनीय है कि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने गोलीबारी करने की कोशिश की थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी माना जाता है।

बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों को मामले में मोस्ट वांटेड संदिग्ध घोषित कर दिया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2022 से, लॉरेंस बिश्नोई और एक अन्य गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा का स्तर वाई-प्लस तक बढ़ा दिया गया है।