महाराष्ट्र राष्ट्रीय

साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन


मुम्बई (आससे)। साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार दोपहर किडनी फेलियर के चलते उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। शाह के पार्थिव शरीर को अस्पताल में ही रखा गया है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश शाह बीते कुछ समय से मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। वो काफी समय से ना तो किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए थे और ना ही किसी फिल्म में। साल 2014 में उनकी आखिरी फिल्म हमशक्ल रिलीज हुई थी। फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर निधन की खबर साझा करते हुए लिखा- दुख और सदमे के साथ आपको यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और शानदारअभिनेता सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्हें तुरंत हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। यह हमारे उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। ओम शांति।
———————