नई दिल्ली, : सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में लाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव और निकासी अभियान जारी है। नाथुला पास चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।
