News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सीमा हैदर मामले पर केंद्र सरकार का क्या है रूख विदेश मंत्रालय का आया बयान


नई दिल्ली, पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर मामले में अब विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मामलों के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज कहा कि हमें मामले की जानकारी है और हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा को अदालत के सामने पेश किया गया था और अब वह जमानत पर बाहर है।

बागची ने आगे कहा कि अगर मामले में कोई बड़ी जानकारी सामने आती है तो हम उसे बताएंगे।

श्रीलंका के राष्ट्रपति की यात्रा पर भी बोले बागची

इसके बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की भारत यात्रा पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि वह एक पड़ोसी देश है, जिसके साथ हमारे बहुत महत्वपूर्ण संबंध हैं। हमारे बहुआयामी संबंध हैं।

यूपी एटीएस कर रहा मामले की जांच

बता दें कि सीमा हैदर मामले की जांच यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की टीम कर रही है। मामले में अब तक कुछ साफ नहीं हुआ है।