उत्तर प्रदेश मिर्जापुर सोनभद्र

सोनभद्र को ५४८ करोड़ की ४३२ विकास परियोजनाओं की सौगात


जनजातीय समाज की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है डबल इंजन की सरकार-मुख्यमंत्री
चोपन(सोनभद्र) (ह.स.)। जनजातीय गौरव दिवस एवं ‘धरती आबा बिरसा मुंडा की १५०वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चोपन के रेलवे ग्राउंड में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनजातीय समाज की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज को मुख्यधारा के विकास में अग्रणी भागीदार बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा जी का संदेश ‘अबुआ देश,अबुआ राजÓ नए भारत में ‘राष्ट्र प्रथम की भावना के रूप में प्रकट हो रहा है। उन्होंने १५० वर्ष पूर्व बिरसा मुंडा द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई को नए भारत के लिए प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने ५४८ करोड़ की ४३२ परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक जनजातीय परिवारों को वन अधिकार कानून के अंतर्गत जमीन के पट्टे प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति के कारण अब पात्र जनजातीय परिवारों को अधिकार मिल रहे हैं और उनका दशकों पुराना भय व उत्पीड़न समाप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को २५ स्कूटी भी हरी झंडी दिखाकर रवाना की तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
————————