Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

हरियाणा नतीजों के बाद महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, संजय राउत ने कांग्रेस पर साधा निशाना


मुंबई। हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस को इंडी गठबंधन के उसके सहयोगी नेता ही घेरने लगे हैं। कांग्रेस की हार पर बोलते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हरियाणा में अतिआत्मविश्वास के चलते ही पार्टी को हार मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहिए था।

Haryana Election results शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हरियाणा में अतिआत्मविश्वास के चलते ही पार्टी को हार मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहिए था। राउत ने आगे कहा कि जम्मू और कश्मीर में भाजपा ने अनुच्छेद 370 को हटाया और उसी पर चुनाव लड़ा और यहां से उनका हारना एक बड़ा संदेश है।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की हार के बड़े मायने

संजय राउत ने आगे कहा कि जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनावों के परिणाम सबसे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये वो जगह है जहां भाजपा ने अनुच्छेद 370 को हटाया और उसी पर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि जेएंडके में भाजपा का हारना लोगों का बड़ा संदेश है।