News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी, 5 लाख आवास; 24 फसलों पर MSP. हरियाणा में भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र


चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के रोहतक में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ (घोषणा पत्र) जारी किया है।

भाजपा ने किसानों और युवाओं को साधते हुए अग्निवीरों व वंचित समुदायों पर भी विशेष ध्यान दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को नॉनस्टाप हरियाणा का संकल्प पत्र का नाम दिया है। इसमें भाजपा ने जनता से 20 वादे किए हैं।