Latest News उड़ीसा

12वीं पास के लिए पुलिस विभाग में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई


  • Odisha Police Recruitment 2021: ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए भर्ती निकली है। नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) पद पर होगी। ओडिशा पुलिस के सिग्नल सर्विस में हो रही इस भर्ती के लिए कुल 244 वैकेंसी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ओडिशा पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर 04 अक्टूबर तक आवेदन करना है। ओडिशा पुलिस कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) भर्ती परीक्षा कंप्यूर यानी सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा का आयोजन 15 से 20 नवंबर के बीच किए जाने की संभावना है। इस भर्ती के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं पास करने वाले आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ- 13 सितंबर 2021

आवेदन की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2021

कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की संभावित तिथि- 15 से 20 नवंबर 2021

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स/इलेक्ट्रॉनिक्स या स्टेटिक्स या कंप्यूटर साइंस सा आईटी से 12वीं पास होना चाहिए या फिर इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।