चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर शनिवार की शाम को आईजी के सत्यनारायण व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने निरीक्षण किया। घाट पर अधिकारियों को छठ पूजा तक सुरक्षा ब्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वही गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल से घाट व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर शनिवार की शाम को आईजी के सत्यनारायण व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घाट पर सुरक्षा ब्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। समिति के वालेंटियर को यहां घाट पर मौजूद रहने का निर्देश दिया । अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए आईजी ने कहा कि घाट पर किसी प्रकार की ब्यवस्था में कमी नही आनी चाहिए। घाट पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स, एनडीआरएफ, गोता खोर, एंटी रोमियो की तैनाती किया जाय। साफ सफाई लाइटिंग की ब्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। यदि व्यवस्थाओं में कमी पायी गयी तो कार्यवाही तय है। इस दौरान उपजिलाधिकारी मनोज पाठक, क्षेत्राधिकारी राजेश राय, गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, राजेश साहनी, लेखपाल शिव प्यारे दुबे, जुगनू पासवान सहित बलुआ पुलिस व अन्य विभागों के कई कर्मी मौजूद थे।
Related Articles
चंदौली।न्यायाधीश कक्ष में समीक्षा बैठक
Post Views: 391 चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार प्रभारी जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जगदीश प्रसाद पंचम के अध्यक्षता में जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में एक बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट/सदस्य की तरफ से अजय मिश्रा एसडीएम, सदर पुलिस […]
चंदौली। डीएम ने कठौरी गोवंश आश्रय स्थल का लिया जायजा
Post Views: 309 चंदौली। निराश्रित स्थायी गोवंश आश्रय स्थल कठौरी का जिलाधिकारी संजीव सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गोवंशों की बेहतर ढंग से देख-रेख किए जाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। मौके पर सभी पशुओं को स्वस्थ पाया गया। साथ ही चिकित्सक को निर्देशित कर कहा कि नियमित भ्रमण […]
चंदौली।तीन सौ के पार, भाजपा की बनेगी सरकार:अमित
Post Views: 332 चहनियां। सकलडीहा विधानसभा में कमल- खिलाने के लिए बलुआ स्थित बाल्मिकी इंटर कालेज के खेल मैदान पर बुधवार को आए भारत के गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी को विजयी बनाने के लिए जोशीले संबोधन से मतदाताओं को खूब रिझाया। गृह मंत्री अमित शाह ने सपा बसपा कांग्रेस की चुटकी […]