चकिया। विकासखंड के सोनहुल गांव में प्रधान प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह उर्फ निक्की ने 140 जरूरतमंदों को कंबल रविवार को प्रदान किया। ग्राम पंचायत में जरूरतमंद लोगों घर पर बगैर लाव लश्कर के समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि लोकनाथ सिंह पहुंचे और कंबल वितरण किया। कहा कि गरीबों को कंबल प्रदान कर खुद को धन्य समझ रहा हूं। कंबल वितरण का कार्यक्रम गरीबों को चिह्नित कर प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं। उधर कंबल मिलने से कई ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे हैं। वृद्ध सहित असहाय लोगों के पेंशन, आवास समेत अन्य समस्या सुनकर निदान किए जाने का आश्वासन दिया। गरीबों की खुद के दरवाजे पर कंबल मिलने से जरूरतमंद लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद दिया। वही विकासखंड के जमुआ गांव के प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर केके सिंह ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। कहा कि ठंड में बहुत से गरीब लोग खुले आसमान के नीचे व अलाव जलाकर ठंड काट रहे जिनमें गर्म कपड़ों का वितरण अति आवश्यक है।
![](https://ajhindidaily.com/wp-content/uploads/2023/01/04.jpg)