चकिया। विकासखंड के मुजफ्फरपुर निवासी चंदन गुप्ता ने खेती के मायने बदल दिऐ। सर्दी के मौसम में सब्जियों फसलें की बेहतरी उगा रहे हैं। शिमला मिर्च का बेहन डालने का सही समय 15 सितंबर से 15 अक्टूबर है। एक माह में बेहन तैयार हो जाती है। इन दिनों शिमला मिर्च व गोभी की खेती पर खूब रंगत आ रही है। जबकि सामान्य तौर पर शिमला मिर्च की फसल गर्मी के मौसम में तैयार की जाती है। इन दिनों उन्होंने 5 बिस्सा शिमला मिर्च 2 बीघा में गोभी खेती किए है। चंदन गुप्ता ने 2015 में एक एकड़ से सब्जी की खेती शुरुआत किए थे। खास बात यह है कि इन सब्जियों में रासायनिक खाद की मात्रा न के बराबर होती है। वही किसान चंदन गुप्ता ने कहा कि किसानों के लिए परंपरागत खेती से गुजारा संभव ही नहीं है। कुछ अलग करना होगा। इसीलिए उन्होंने शिमला मिर्च उगानी शुरू कर दी। वह भी आफ सीजन में। क्योंकि आफ सीजन में दाम अच्छे मिल जाते हैं। बातचीत के दौरान कहा कि हम तीन सगे भाई हैं जो सब्जी की खेती कर अपने घर का खर्चा चलाते हैं वहीं चंदन गुप्ता अपने लड़के को सब्जी की खेती से ही उसे पढ़ा.लिखा कर इंजीनियर बनाया है। हम लोग हरी सब्जी से साल में लाखों रुपए का आय हो जाता है। शुरुआती दौर मे प्याज आलू टमाटर भिंडी गोभी व खीरे की खेती की। गत वर्ष परोरा की फसल भी उगाई। अच्छा लाभ मिला। कृषि क्षेत्र में किसान चंदन गुप्ता को कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर त्रिभुवन चौबे द्वारा सम्मानित भी किया गया है। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर त्रिभुवन चौबे ने बताया कि शिमला मिर्च में पोशक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। सब्जी के साथ.साथ इसे सलाद के तौर पर भी खाया जा सकता है।
Related Articles
चंदौली।शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव सम्पन्न
Post Views: 414 चंदौली। जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में उप प्रधान व वार्ड सदस्यों एवं अन्य पदों के लिए हुए उपचुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रत्याशियों व समर्थकों ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं से हथजोड़ी करते रहे। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विकास खंड में पंचायत […]
चंदौली।महिला, पुरुष टेबुल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन
Post Views: 338 मुगलसराय। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नियामताबाद परिसर के प्रांगण में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय टेबुल टेनिस पुरूष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रो प्रदीप कुमार पाण्डेय प्राचार्य सकलडीहा पीजी कालेज ने कहा कि सबसे पहले टेबल टेनिस की शुरुआत इंग्लैंड में हुई। […]
चंदौली।खेदाई नारायपुर के प्रधान सहित सदस्यों ने शपथ
Post Views: 443 सैयदराजा। विकास खण्ड बरहनी के ग्राम सभा खेदाई नारायनपुर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेदाई नरायन पुर मे सेकेट्ररी बह्मानन्द यादव ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराया। खेदाई नारायनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान शैलेन्द्र कुमार यादव सहित ग्राम पंचायत के 11 सदस्य […]