चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली की बैठक जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर पर हुई। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पटल सहायकों और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में व्याप्त अनियमितता और मनमाने पन के संदर्भ में चर्चा की गई। इसके बाद बीएसए को समस्याओं से अवगत कराया गया। आरोप लगाया कि शिक्षकों का निरीक्षण एवं अन्य कार्यों के नाम पर मानसिक उत्पीडऩ और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिसे तत्काल बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों का मानसिक उत्पीडऩ और आर्थिक शोषण बंद किया जाए। जिसके फलस्वरूप पठन.पाठन का माहौल प्रभावित हो रहा है। पटल सहायकों द्वारा शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण में रुचि ली जाए। अनावश्यक विलंब करने की कार्यशैली बदली जाए। आर्थिक शोषण हेतु अनाधिकृत रूप से अव्यवहारिक आपत्ति से पत्रावलियां कार्यालय स्तर पर बाधित ना की जाए। कहा कि विभागीय कार्यवाही अदेय वेतन, अवरुद्ध वेतन, निलंबन, चयन वेतनमान आदि आख्या,ं अनावश्यक रूप से लंबित न की जाए। इस मौके पर सुनील सिंह, शशिकांत गुप्त, बलराम पाठक, अजय सिंह, मनोज सिंह, नंद कुमार शर्मा, अच्युतानंद त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मनीष यादव, राजेश यादव, उमेश सिंह, संतोष त्रिपाठी, धनंजय सिंह, वीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चन्दौली।होली का पर्व शांति ढंग से मनाये:एसडीएम
Post Views: 506 चहनियां। बलुआ स्थित थाने पर होली पर्व के मद्देनजर उपजिलाधिकारी, सीओ ने सम्भ्रांत ग्रामीणों संग बैठक कर होली का पर्व शांति ढंग से मनाने की अपील किया। वहीं त्यौहार से सम्बन्धित समस्याओं को लोगों ने अधिकारियों को बतायी। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सकलडीहा प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि होली […]
आस्थावानोंने लगायी पुण्यकी डुबकी
Post Views: 331 चहनियां। मौनी अमावस्या माघ मेला पर गुरूवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर लाखों आस्थावानों ने आस्था की डूबकी लगायी। स्नान दान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया चहनिया से लेकर बलुआ घाट तक बलुआ इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स चप्पे […]
चंदौली।पुलवामा शहादत दिवस पर जवानों को किया याद
Post Views: 404 चहनियां। पुलवामा हमले में वीर गति प्राप्त 40 भारतीय वीर जवानों की शहादत दिवस पर मंगलवार को लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ में श्रद्धाजंली सभा आयोजित कर वीर गति प्राप्त जवानों को पुष्पाजंली अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस दौरान कालेज के नवनिर्मित सभागार में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी […]