Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा-कांग्रेस का जारी रहेगा गठबंधन, अखिलेश यादव ने अटकलों पर लगाया विराम


 

Hero Image
मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव (फोटो- जागरण)
  1. इटावा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुण्य तिथि उनके गांव सैफई में मनाई जा रही है। उनके पुत्र व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित करने पहुचे। इसके साथ-साथ परिवार के अन्य लोग भी समाधि पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा का कांग्रेस से प्रदेश के उपचुनाव में गठबंधन रहेगा और वे आइएनडीआइ गठबंधन का हिस्सा रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे और आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव को पूरे परिवार ने श्रद्धांजलि दी है साथ ही उन्होंने स्वर्गीय रतन टाटा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।