Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Ratan Tata Passed Away: वह शख्स जिन्होंने भारत में बदला फैशन का नजरिया –


  1.  नई दिल्ली। देश के मशहूर बिजनेसमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का बीती रात देहांत (Ratan Tata Passed Away) हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने की वजह से उन्हें दिल्ली के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस लीं। उन्होंने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा ने अपने पूरे जीवन में कड़ी मेहनत के बल पर उद्योग जगत में अपना नाम बनाया था। बिजनेस के हर क्षेत्र में उन्होंने अपना योगदान दिया। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत का नाम रोशन किया। यही वजह है कि वह सिर्फ नाम से ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व से भी देश के रतन थे।

पूरा देश अपने अनमोल रतन पद्म विभूषण ‘Ratan Tata’ के जाने से दुखी है। बुधवार रात उन्होंने मुंबई ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस (Ratan Tata Passed Away) लीं। ऐसे में हर कोई भारत के विकास में उनके अहम योगदान के लिए उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर जानते हैं कैसे उन्होंने बदला भारत में फैशन का नजरिया।