गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने एक अभियुक्त को आजीवन कारावास व 1 लाख रूपये आर्थिक दण्ड की सजा सुनायी। इसकी जानकारी देते हुए अपर जिला शासकीय अधिववक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना बरेसर में अभियुक्त सत्येन्द्र राम शराब पीने के लिए अपने पत्नी बिन्दू देवी से पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में 8 अप्रैल 2022 को फावड़े के बेत, खुर्पी पीढ़ा से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी के रूप मे अभियुक्त की 6 वर्षीय पुत्री निधी के बयान पर न्यायालय ने मंगलवार को सत्येन्द्र राम को आजीवन कारावास व एक लाख रूपये के अर्थ दण्ड की सजा सुनायी। जुर्माने की राशि उनके तीन बच्चो के बांटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बच्चो के मां की मृत्यु हो जाने व पिता को आजीवन कारावास की सजा हो जाने से इनके पालन पोषण के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर को निर्देश दिया कि इन तीनो बच्चो के परवरिश के लिए सरकारी योजनाओ का लाभ देकर उनके शिक्षा व पालन पोषण की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया।
Related Articles
देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Post Views: 60 जमानियां गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर बहादुरपुर पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 2700 पाउच कुल 540 लीटर देशी शराब और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो बरामद की।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद […]
डीएमने कोविड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टरका लिया जायजा
Post Views: 21 फार्मेल्टी नहीं, शिकायतकर्ताको आश्वस्त करनेकी दी हिदायत गाजीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विकास भवन स्थित कोविड-१९ इंट्रीग्रेटेट कंट्रोल कमाण्ड सेंटर में प्राप्त सूचना एवं उसके निस्तारण के संबंध में लगायी गयी टीम के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक रजिस्टर को चेक किया, एक रजिस्टर में शिकायतकर्ता द्वारा आक्सीजन की कमी […]
UP Board 10th Topper 2024: शुभम वर्मा बने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर, पूरी लिस्ट
Post Views: 74 प्रयागराज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आने की सूचना मिलते ही तमाम परीक्षार्थियों की धड़कन तेज हो गई हैं। बच्चे लगातार अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के बाद यूपी […]



