पड़ाव। तड़वा वीर बाबा के समीप जीटी रोड पर एक गड्ढे में सपा के नौजवान सभा जिला अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धान रोपाई करके जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हैं लेकिन जीटी रोड पर कई जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हैं उन गड्ढों में बरसात की वजह से पानी भर जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि जिला प्रशासन तो आंख मुंदा हुआ है। कहा कि इसी जनपद से भारत सरकार के रक्षामंत्री भी आते हैं। विशाल सिंह ने कहा कि अभी तो हम लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से जिला प्रशासन के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है अगर हमारी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम लोग उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से शशिकांत साहनी, चंद्रशेखर सिंह, राकेश गुप्ता, राजू यादव, बाबू खान, विनोद कुमार विश्वकर्मा, सूरज पटेल, संजय पटेल, कैलाश पटेल, गोविंद पटेल, नारायण पटेल, भोनू जायसवाल आदि रहे।
Related Articles
चन्दौली।छुट््िटयों के दिन गुलजार रहे पिकनिक स्पॉट
Post Views: 392 चकिया। बीते दिनों हुई रिमझिम बारिश के कारण पिकनिक स्थल वह आसपास के पर्यटन स्थलों पर प्राकृतिक दृश्य इतना सुंदर हो गया है कि सेनानियों का मन अपनी और आकर्षित करता है। महीनों से बंद पड़े झरनों से पानी गिरना शुरू हो गया। जिले के प्रमुख जल प्रपातओं में शामिल राजदरी देवदरी […]
चंदौली।वन चेतना ने मनायी पक्षियों संग दिवाली महोत्सव
Post Views: 355 मुगलसराय। सरेसर स्थित वन चेतना केंद्र में दिवाली की पूर्व संध्या पर ग्रीन हाउस क्लब के तत्वावधान में पक्षियों संग दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने वन चेतना केंद्र को रंगीन मोमबत्तियां से सजाया और पक्षी विहार अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संस्था के […]
चंदौली।केन्द्रीय मंत्री के गोद लिये सीएचसी केन्द्र पर टीके का अभाव
Post Views: 403 सकलडीहा। स्थानीय सीएचसी को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री व सांसद डा० महेन्द्रनाथ पांडेय ने गोंद लिया है। इसके बाद भी सीएचसी पर वैक्सीन का अभाव है। तीन दिन बाद सोमवार को दोपहर सवा तीन बजे वैक्सीन समाप्त हो गया। इसकी जानकारी होते ही लाइन में लगे युवाओं का गुस्सा फूट गया। इस दौरान […]