Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Anant Radhika Wedding: घर से निकली अनंत अंबानी की बरात विवाह स्थल पहुंचे मेहमान


नई दिल्ली। देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding) आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। देश-विदेश से इस शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना लगा हुआ है। इस बीच हम आपको अनंत और राधिका की वेडिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट और पल-पल की लेटेस्ट जानकारी भी आपके तक पहुंचाएंगे।

12 जुलाई यानी आज के दिन अनंत और राधिका के लिए बेहद खास रहने वाला है। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब ये कपल अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहा है। बांद्रा कुर्ला स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में भारतीय थीम के आधार पर ये विवाह होने वाला है। बतौर विदेशी गेस्ट कदार्शियन सिस्टर्स और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास मुंबई पहुंच चुके हैं। जबकि शाम तक हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स भी इस शादी की रौनक को बढ़ाएंगे।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Live News Updates:

12 Jul 20243:53:59 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: जगमग हुआ जियो वर्ल्ड सेंटर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंत की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होनी है। इस वेन्यू की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें जियो वर्ल्ड सेंटर जगमग होता दिख रहा है।

/

12 Jul 20243:48:08 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: अनंत का बरात पूरी तरह से तैयार

राधिका मर्चेंट संग शादी के लिए अनंत अंबानी की बरात पूरी तरह से तैयार है। जिस गाड़ी में वह दूल्हा बनकर जाएंगे, सोशल मीडिया पर उसकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आ गई है।

12 Jul 20243:42:29 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: भारत लौटे शाह रुख खान, अनंत की शादी में होंगे शामिल

न्यूयॉर्क से वेकेशन के बाद शाह रुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ भारत लौट आए हैं। उनको एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। अनंत अंबानी और राधिका की शादी में किंग खान फैमिली के साथ पहुंचेंगे।

12 Jul 20243:36:23 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: चर्चा में रहे थे अनंत और राधिका प्री वेडिंग फंक्शन

शादी से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दो प्री वेडिंग फंक्शन हुए थे। पहला गुजरात के जामनगर में तो दूसरा इटली में आयोजित हुआ था। खासबात ये थी इन दोनों समारोह में फिल्मी सितारों का मेला लगा रहा था।

12 Jul 20243:18:01 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: अंबानी फैमिली के ग्रैंड फंक्शन में शामिल होंगे अखिलेश यादव

 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।

/

12 Jul 20243:02:44 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: शादी के व्यंजन में शामिल बनारस की चांट

अनंत अंबानी की शादी के लिए खाने के व्यंजन में खासतौर पर बनारस का चांट को शामिल किया किया गया है। हाल ही में अनंत की मां नीता अंबानी (Nita Ambani) भी बनारस में इस चांट का स्वाद लिया था।

12 Jul 20242:44:50 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: जब शाह रुख खान ने उड़ाया था अनंत का मजाक

एक बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) अनंत अंबानी के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर मजाक उड़ा चुके हैं। बाद में अनंत के जवाब ने एक्टर की बोलती बंद कर दी थी।

 

12 Jul 20242:27:44 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: महेश बाबू परिवार संग पहुंचे मुंबई

 अंबानी फैमिली के इस ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और उनकी पत्नी नम्रता शिरोड़कर मुंबई लैंड कर गए हैं।

12 Jul 20242:21:00 PM

Anant Radhika Shadi LIVE: मेहमानों के लिए खास तरह का ड्रेस कोड

अनंत राधिका की शादी के लिए ड्रेस कोड को भी निर्धारित किया है। देश-विदेश के मेहमानों में भारतीय सभ्यता का प्रचार करने के लिए भारतीय परिधान का ड्रेस कोड तय किया है।

12 Jul 20242:18:03 PM

Anant Radhika Shadi LIVE: अक्षय कुमार नहीं हो पाएंगे अनंत की शादी में शामिल

 खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कोविड 19 के शिकार हो गए है। जिसके चलते ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आज रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

12 Jul 20242:14:22 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: इस थीम पर होगी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की थीम भारतीय है। हिंदू धर्म रीत-रिवीज के आधार पर इनकी शादी होगी। जबकि भारतीय सभ्यता को बढ़ावा देने के लिए वेडिंग वेन्यू को सजाया गया है।

12 Jul 20242:12:29 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: अनंत-राधिका की शादी के लिए महलों की तरह सजा जियो सेंटर

 मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर महलों की तरह सज चुका है। जिसका अंदाजा इन तस्वीरों की तरह लगा सकते हैं।

 

12 Jul 20242:08:01 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: अनंत की शादी के लिए कुर्ला कॉम्प्लेक्स में तगड़ा इंतजाम

मुंबई के कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थिति जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत और राधिक की शादी के लिए तगड़ा इंतजाम किया गया है। चप्पे-चप्पे सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है।

/

12 Jul 20242:06:15 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: सालों से एक दूसरे के साथ हैं अनंत और राधिका

 राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी आज अपने रिश्ते को शादी का नाम देने वाले हैं। लंबे वक्त से ये दोनों बतौर कपल एक दूसरे के साथ हैं और बीते साल सगाई करके अनंत ने राधिका को अपनी मंगेतर बनाया। पूरी खबर यहां पढ़ें

/

12 Jul 20242:02:54 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: साउथ सुपरस्टार यश भी पहुंचे मुंबई

 केजीएफ (KGF) फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाले साउथ सुपरस्टार यश मुंबई पहुंच गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में वह रौनक बढ़ाएंगे।

/

12 Jul 20241:53:05 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: अनंत की शादी के लिए मुंबई पहुंचा ये हॉलीवुड सिंगर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना लगा हुआ है। इस कड़ी में काम डाउन सॉन्ग और हॉलीवुड के सिंगर रेमा मुंबई पहुंच चुके हैं।

12 Jul 20241:47:47 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: क्या है अनंत और रधिका की शादी टाइमिंग

मुंबई के कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज होनी है। इनकी शादी की रस्मों की रस्मों की टाइमिंग दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी। पूरी खबर यहां पढे़ें

12 Jul 20241:44:02 PM

Anant Ambani Wedding LIVE: अनंत-राधिका की शादी में मेहमान बन पहुंचे जॉन सीना

डब्लूडब्लूई (WWE) रेसलर और हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन सीना मुंबई पहुंच गए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बतौर मेहमान शामिल होने के लिए वह भारत आए हैं।