Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Andhra Pradesh: जगन मोहन रेड्डी को झटका टीडीपी ने की बंपर वापसी; लोकसभा चुनाव में भी किया कमाल


 

तिरुपति में TDP ने जीती इतनी सीटें

तिरुपति में टीडीपी की नेलावाला विजयश्री वाईएसआरसीपी के के.संजीवैया से 15,000 से अधिक वोटों से आगे हैं।

4 Jun 20244:06:21 PM

TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू से बीजेपी के इस प्रभारी ने मुलाकात की

TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू से बीजेपी के आंध्र प्रदेश मामलों के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुलाकात की।

4 Jun 20243:35:55 PM

9 जून को शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में से 158 सीट पर TDP गठबंधन ने जीत हासिल की है। TDP के प्रमुख नेता चंद्रबाबू नायडू 9 जून को अमरावती में शपथ लेंगे।

4 Jun 20242:51:14 PM

बीजेपी का खुला खाता

बीजेपी उम्मीदवार नल्लामिली रामकृष्ण रेड्डी ने मौजूदा वाईएसआरसीपी विधायक साथी सूर्यनारायण रेड्डी के खिलाफ 20,567 बहुमत के साथ अनापर्थी विधानसभा सीट जीती। बता दें कि 2024 में आंध्र प्रदेश में बीजेपी की यह पहली जीत है।

4 Jun 20242:10:35 PM

चित्तूर में भी TDP का जलवा

चित्तूर सीट से TDP के गुराजाला जगन मोहन ने 71448 वोट हासिल किए। वहीं YSRCP के विजय नंदा रेड्डी को 57615 वोट मिले।

4 Jun 20242:03:58 PM

पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू को दी बधाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को फोन किया और बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बधाई दी: TDP सूत्र

आधिकारिक चुनाव आयोग रुझानों के अनुसार, TDP 16 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।

(फाइल फोटो)#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/yGH2DvQWnt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2024

4 Jun 202412:46:48 PM

टीडीपी कार्यकर्ता के बीच खुशी की लहर

 टीडीपी कार्यकर्ता पार्टी कार्यलय के बाहर जश्न मना रहे हैं।

#WATCH अमरावती, आंध्र प्रदेश: शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत के बाद टीडीपी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। pic.twitter.com/rtPnkmKeYL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2024

4 Jun 202412:38:15 PM

विजयवाड़ा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से NDA आगे

विजयवाड़ा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार यालामंचिली सत्यनारायण (सुजना) चौधरी अपने वाईएसआर पर 10,756 वोटों के मामूली अंतर से आगे चल रही हैं।

4 Jun 202412:18:28 PM

विशाखापट्टनम से TDP के पल्ला श्रीनिवास राव इतने वोट से आगे

विशाखापट्टनम के गाजुवाका विधानसभा क्षेत्र में चौथे राउंड के अंत तक आईटी मंत्री गुडिवाडा अमरनाथ 18,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं टीडीपी उम्मीदवार पल्ला श्रीनिवास राव को 27,824 वोट मिले हैं, जबकि गुडीवाड़ा अमरनाथ को 9,759 वोट मिले हैं।

4 Jun 202411:24:43 AM

पुलवेंदला में सीएम जगन मोहन रेड्डी को मिला फायदा

पुलवेंदला में सीएम जगन मोहन रेड्डी 28672 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202411:10:44 AM

अनंतपुर जिले से टीडीपी 1700 वोटों से आगे

टीडीपी की पूर्व मंत्री परिताला सुनीता अनंतपुर जिले में राप्टाडु में वाईसीपी से 1700 से अधिक वोटों से आगे हैं।

4 Jun 202410:52:14 AM

इन जिलों से TDP आगे

श्रीकाकुलम, नरसन्नपेटा, तेक्काली, पलासा, पटापर्णम, अमादलावलसा, इचापुरम जिले की लगभग सभी सीटों पर तेलुगु देशम पार्टी आगे चल रही है।

4 Jun 202410:32:56 AM

टीडीपी के पूर्व मंत्री 1,642 वोटों से आगे

टीडीपी के पूर्व मंत्री चिंताकायला अय्यन्नापात्रुडु नरसीपट्टनम विधानसभा क्षेत्र में 1,642 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 202410:02:56 AM

NDA ने बनाई बड़ी बढ़त

रुझानों के मुताबिक,TDP 78 सीटों पर, YSRCP 15 सीटों पर वहीं जनसेना पार्टी 9 सीटों पर और बीजेपी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

— ANI Digital (@ani_digital) June 4, 2024

4 Jun 20249:49:18 AM

विशाखापट्टनम का क्या है हाल?

विशाखापट्टनम से तेलुगु देशम पार्टी के राम कृष्णा बाबू 6521 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20249:28:25 AM

TDP के उम्मीदवार 4437 वोटों से आगे

 शुरुआती रुझान में आंध्र प्रदेश के धोने में तेलुगु देशम पार्टी के कोटला जया सूर्या प्रकाश रेड्डी 4437 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं YSRCP से बुगन्ना राजा रेड्डी 3882 वोटों के साथ दूसरे नंबर है।

— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2024

4 Jun 20249:01:55 AM

राजमुंदरी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टीडीपी आगे

टीडीपी के बुचिया चौधरी राजमुंदरी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं।

4 Jun 20248:56:00 AM

अनाकापल्ली जिले में शुरू हुई पोस्टल बैलेट की गिनती

पोस्टल बैलेट की गिनती अनाकापल्ली जिले में शुरू हुई, जिसमें सात विधानसभा क्षेत्रों के साथ एक (अनाकापल्ली) लोकसभा क्षेत्र शामिल है।

4 Jun 20248:21:40 AM

Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: चुनाव एजेंट रमेश को पड़ा दिल का दौरा

तेलुगु देशम पार्टी के चुनाव एजेंट रमेश को दिल का दौरा पड़ा, उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी जगह दूसरे एजेंट को नियुक्त किया गया।

4 Jun 20248:19:16 AM

Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्रप्रदेश में शुरू हुई काउंटिंग

पूरे आंध्र प्रदेश में सभी मतगणना हॉलों में पोस्टल बॉलेट की गिनती शुरू हो गई है।

4 Jun 20248:07:39 AM

Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024 Live: आंध्र प्रदेश में इस बार 81.86 प्रतिशत मतदान हुआ

इस बार के चुनावों में 81.86% मतदान हुआ, जो राज्य में 2019 में हुए पिछले आम चुनावों की तुलना में लगभग 2% अधिक है।

4 Jun 20248:01:44 AM

Andhra Pradesh Assembly Election Results 2024

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं टीडीपी 23 सीटों पर सिमट गई थी। विधानसभा चुनाव 2024 से पहले TDP फिर से NDA का हिस्सा बनी। हालांकि बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी की सरकार बनी और चंद्राबाबू नायडू सीएम बने।

4 Jun 20247:31:26 AM

Andhra Pradesh Assembly Election Result Live: राज्य में बहुमत के लिए आंकड़ा 88 है।

पिछली विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई और वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री की कमान संभाली। इस बार के चुनाव में बीजेपी और टीडीपी का गठबंधन है। वहीं जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी अकेले चुनाव मैदान में उतरे हैं। राज्य में बहुमत के लिए तय आंकड़ा 88 है।

4 Jun 20247:25:17 AM

Andhra Pradesh Assembly Election Result: आंध्र प्रदेश में कौन मारेगी बाजी, देखें यहां

आंध्र प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 11 जून को समाप्त होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या YSRCP के जगन मोहन रेड्डी एक बार फिर से सरकार बना पाते हैं या फिर राज्य की सियासत करवट बदल लेगी।