Latest News खेल

Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: इंग्लैंड के गिरे 9 विकेट, जीत के लिए चाहिए 69 रन


  1.  एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 279 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कंगारू टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 325 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

  • 08:04 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023: इंग्लैंड का गिरा नौवां विकेट

    ऑस्ट्रेलिया जीत से एक विकेट दूर है। इंग्लैंड का नौवां विकेट गिर गया है। उसे जीत के लिए 69 रन बनाने हैं।

  • 07:16 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: स्टोक्स-ब्रॉड के बीच शतकीय साझेदारी पूरी

    बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड के बीच में शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। कप्तान एक शानदार पारी खेल रहे हैं और ब्रॉड भी उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं।

  • 06:53 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: इंग्लैंड मैच में बरकरार

    63 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड ने स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 277 रन लगा दिए हैं। बेन स्टोक्स 133 रन बनाकर खेल रहे हैं, तो स्टुअर्ट ब्रॉड 10 रन बनाकर बखूबी तरीके से उनका साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच 84 रन की साझेदारी हो चुकी है।

  • 05:55 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड 243/6

    बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 243 रन लगा दिए हैं। स्टोक्स 108 पर पहुंच चुके हैं। जीत के लिए अब इंग्लिश टीम को 128 रन की दरकार है।

  • 05:40 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: स्टोक्स का शतक पूरा

    बेन स्टोक्स ने लगातार तीन सिक्स जड़ते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। स्टोक्स ने कैमरून ग्रीन के ओवर में तीन छक्के और एक चौके समेत कुल 24 रन बटोरे। इंग्लैंड की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं।

  • 05:22 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: बेयरस्टो यह तुमने क्या किया!

    — Johns. (@CricCrazyJohns) July 2, 2023

  • 05:19 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: बेयरस्टो हुए रनआउट

    ऑस्ट्रेलिया के हाथ बड़ी सफलता लगी है। तालमेल में गड़बड़ होने के चलते जॉनी बेयरस्टो पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। बेयरस्टो 10 रन बनाकर चलते बने हैं।

  • 05:06 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: स्टोक्स लड़ रहे इंग्लैंड के लिए लड़ाई

    50 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड ने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 191 रन लगा लिए हैं। बेन स्टोक्स 60 रन बनाकर इंग्लिश टीम के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और उनका जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर दे रहे हैं।

  • 04:45 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: डकेट लौटे पवेलियन

    बेन डकेट की 83 रन की शानदार पारी का अंत जोश हेजवलुड ने कर दिया है। इंग्लैंड को यह बड़ा झटका लगा है। 177 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपना पांचवां विकेट गंवाया है।

  • 04:21 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: शानदार लय में स्टोक्स

    — England Cricket (@englandcricket) July 2, 2023

  • 04:20 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: स्टोक्स का अर्धशतक पूरा

    बेन स्टोक्स ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। स्टोक्स ने 99 गेंदों का सामना करने के बाद एशेज सीरीज की पहली फिफ्टी जड़ी है।

  • 04:01 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day LIVE: अच्छी लय में दिख रहे स्टोक्स-डकेट

    37 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 137 रन लगा दिए हैं। बेन स्टोक्स अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं और 39 पर पहुंच गए हैं। वहीं, बेन डकेट 63 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

  • 02:51 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: स्टोक्स कर पाएंगे आज एक और चमत्कार?

    — England Cricket (@englandcricket) July 2, 2023

  • 02:50 PM, 02 Jul 2023

    Ashes 2023 2nd Test Day 5 LIVE: स्टोक्स-डकेट पर टिकी इंग्लैंड की उम्मीदें

    चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 114 रन लगाए हैं। अभी भी जीत इंग्लिश टीम से 257 रन दूर है। बेन स्टोक्स 29 और बेन डकेट 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस साझेदारी का खड़ा रहना इंग्लैंड के लिहाज से बेहद जरूरी है।