Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

Bihar : बीच चुनाव में बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो कद्दावर नेताओं ने दिया इस्तीफा


पटना। : बिहार में चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विनोद शर्मा ने कहा है कि राष्ट्रहित और राज्य हित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

विनोद शर्मा ने पार्टी पर लगाए कई गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बिहार में कांग्रेस पार्टी जंगलराज पार्ट-2 की शुरूआत के लिए राजद के सामने घुटने टेक दिए है। भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होगें का नारा लगाने वाले के सरगना को दिल्ली से लोकसभा प्रत्यासी बनाती हों मंशा स्पष्ट है।

विनोद शर्मा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है। जिससे पार्टी पुरी तरह से समाप्त हो रही है। अतः मै पार्टी के प्राथमिक सदस्य सहित सभी पदो से इस्तीफा देता हूं।