पटना, ।: बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार के द-एंड हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया है। इसके पहले जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह तथा जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के नए गठबंधन में जाने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद अब नीतीश कुमार फिर राज्यपाल से मिलकर महागठबंधन की नई सरकार बनाने के लिए विधायकों का समर्थन पत्र सौंपेंगे।
इस बीच बड़ी खबर यह है कि महागठबंधन की नई नीतीश सरकार में दो उपमुख्यमंत्री रहेंगे। इनमें आरजेडी से तेजस्वी यादव का नाम तय है।
- 
03:41 PM, 09 Aug 2022 राजभवन पहुंचे सीएम नीतीश, महागठबंधन की सरकार बनाने का करेंगे दावामुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी-अभी राजभवन पहुंचे हैं। जैसा कहा जा रहा था कि वे महागठबंधन के विधायकों के साथ राजभवन जाएंगे, वैसा नहीं हुआ। वे अकेले गए हैं। वहां वे राज्यपाल से मुलाकात कर महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा करेंगे। 
- 
03:38 PM, 09 Aug 2022 गठबंधन टूटने के बाद जेडीयू बाेला: बीजेपी पीठ में घोंप रही थी छूराबीजेपी और जेडीयू के अलगाव की औपचारिक घोषणा के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज ही नए सरकार के गठन की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही बीजेपी पर धोखा देने और पीठ में छूरा घोंपने वाला बताया है। 
- 
03:31 PM, 09 Aug 2022 थोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास पर जुटेंगे महागठबंधन के नेताथोड़ी देर में मुख्यमंत्री आवास पर जुटेंगे महागठबंधन के नेता। वहां से वे एक साथ राजभवन मार्च करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके साथ राज्यपाल से मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपेंगे। 
- 
03:10 PM, 09 Aug 2022 पटना में आज शाम बीजेपी कोर कमेटी की बैठकबिहार में एनडीए सरकार का गिरना तय। जेडीयू ने बीजेपी से नाता तोड़ा। इसके बाद नीतीश कुमार शाम साढ़े चार बजे राज्यपाल से मिलकर महागठबंधन की नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे तो बीजेपी कोर कमेटी की बैठक भी पटना में होगी। बीजेपी की बैठक में पार्टी के बड़े नेता राधामोहन सिंह भी शामिल होंगे। 
- 
02:53 PM, 09 Aug 2022 बीजेपी के साथ रहेंगे पारस-चिराग, नीतीश के साथ जाएंगे मांझी-वीआइपीनई सरकार के गठन के साथ ही दोनों गठबंधनों का रूप भी बदलेगा। नीतीश कुमार को मुकेश सहनी की वीआइपी ने भी समर्थन दे दिया है। जीतन राम मांझी पहले से ही नीतीश कुमार के साथ हैं। ऐसे में नीतीश के सहारे ये दोनों दल महागठबंधन का हिस्सा बनते दिख रहे हैं। महागठबंधन में पहले से ही आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं। दूसरी तरफ बीजेपी अलग-थलग नजर आ रही है। हालांकि, पशुपति कुमार पारस ने बीजेपी के साथ एनडीए में बने रहने की बात कही है। अब दिलचस्प यह होगा कि चिराग के साथ पारस एक साथ एनडीए में कैसे सामंजस्य बैठाते हैं। चिराग खुद को एनडीए का हिस्सा बताते रहे हैं। 
- 02:47 PM, 09 Aug 2022
 कुशवाहा ने नीतीश कुमार को नए गठबंधन की दी बधाईबिहार में एनडीए के टूटने की औपचारिक घोषणा जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने जेडीयू के नए गठबंधन के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी है। 
- 
02:26 PM, 09 Aug 2022 महागठबंधन की सरकार में भी होंगे दो उपमुख्यमंत्रीएनडीए की तरह महागठबंधन की सरकार में भी होंगे दो उपमुख्यमंत्री होंगे। एक डिप्टी सीएम आरजेडी से दूसरा कांग्रेस से संभावित है। इनमें आरजेडी से तजेस्वी का नाम तय है। जबकि, दूसरे नाम की घोषणा शेष है। 
- 
02:25 PM, 09 Aug 2022 एनडीए में बने रहेंगे पशुपति पारसएनडीए को लेकर बड़ी खबर यह है कि नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के बाद बिहार में पशुपति पारस की आरएलजेपी एनडीए में बनी रहेगी। 
- 
02:07 PM, 09 Aug 2022 राबड़ी देवी से मुलाकात करने जा रहे सीएम नीतीशमुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी देवी से मुलाकात करने उनके आवास पर जा रहे हैं। वहां उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव से भी होगी। बताया जा रहा है कि वे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात भी करेंगे। 
- 
01:51 PM, 09 Aug 2022 जीतनराम मांझी ने कहा- वे नीतीश कुमार के साथहिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार में जो भी समीकरण बने, वे नीतीश कुमार के साथ हैं। जेडीयू के प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार के खिलाफ बड़ी साजिश की गई, उनका कद छोटा करने की कोशिश की गई। वे जल्द ही इस साजिश का राज उजागर करेंगे। 
- 
01:01 PM, 09 Aug 2022 महागठबंधन की नई सरकार में शामिल होगी कांग्रेसकांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि वह भी महागठबंधन की नई सरकार में शामिल होगी। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आगे की रणनीति को सार्वजनिक करेगी। 
- 
01:00 PM, 09 Aug 2022 अपराह्न दो बजे राजभवन जाएंगे सीएम नीतीश कुमारअपराह्न दो बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे। वहां की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
- 
12:47 PM, 09 Aug 2022 महागठबंधन की बैठक में गृह विभाग के लिए अड़े तेजस्वीमहागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव गृह विभाग के लिए अड़ गए बताए जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने आज तक हमेशा गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है। अगर महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी गृह मंत्री बनते हैं तो यह नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते पहली बार होगा। 
- 
12:45 PM, 09 Aug 2022 बीजेपी को नीतीश कुमार के फैसले का इंतजारघटनाक्रम पर बीजेपी नजर रखे हुए है, लेकिन बयान देने से बच रही है। दिल्ली में मौजूद मंत्री शाहनवाज हुसैन ने ऐसी कोई भी जानकारी से ही इनकार कर दिया है। बीजेपी के मंत्री नीतीश कुमार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। 
- 
12:33 PM, 09 Aug 2022 दिल्ली में लालू यादव से मिलने पहुंचे प्रेमचंद गुप्तादिल्ली में राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता पहुंंचे हैं। वे वहां रहकर इलाज करा रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे हैं। नीतीश कुमार के महागठबंधन की सरकार का मुख्यमंत्री बनने पर अंतिम सहमति लालू ने ही दी है। 
- 
12:29 PM, 09 Aug 2022 जेडीयू की बैठक में ली जा रही सांसदों-विधायकों की रायजेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बयान: सभी विधायकों व सांसदों से ली जा रही है राय। उनकी राय के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। 
- 
12:26 PM, 09 Aug 2022 राज्यपाल ने सीएम नीतीश को दिया मिलने का समयबताया जा रहा है कि राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिलने के लिए दो बजे का समय दिया है। वे राजयपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। 
- 
12:18 PM, 09 Aug 2022 इस्तीफा या बर्खास्तगी पर फैसले को लेकर बीजेपी कोटे के मंत्री पहुंचे डिप्टी सीएम आवासएक तरफ जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल के विधायकों की बैठक जारी है, तो दूसरी ओर बीजेपी मंत्री और विधायक भी उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के घर जुटने लगे हैं। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, अभी शीर्ष नेतृत्व ने पूरे मामले पर चुपचाप नजर रखने को कहा है। जेढीयू के महागठबंधन के साथ जाने की स्थिति में बीजेपी नेता इस्तीफा भी दे सकते हैं। हालांकि, एक धड़ा यह भी कह रहा कि नीतीश कुमार भले ही बर्खास्त कर दें लेकिन बीजेपी कोटे के मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे। 
- 
12:16 PM, 09 Aug 2022 महागठबंधन की बैठक में नीतीश को समर्थन देने का फैसलाराबड़ी आवास पर महागठबंधन के विधायकाें की बैठक में नीतीश कुमार को समर्थन देने पर सहमति बन गई है। राबड़ी आवास से निकले कुछ नेताओं ने इसकी जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि आरजेडी समेत सभी विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र तैयार कर लिया गया है। समर्थन पत्र नीतीश कुमार को दिया जा सकता है, जिसे लेकर वे राजयपाल से मिलने जा सकते हैं। 
- 
12:00 PM, 09 Aug 2022 जेडीयू-आरजेडी में डील फाइनल होने की चर्चाआरजेडी व जेडीयू में डील फाइनल होने की बात कही जा रही है। सूत्र बताते हैं कि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्हें गृह विभाग भी मिलेगा। नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री बनेंगे। 
- 
11:46 AM, 09 Aug 2022 सियासी हलचल के बीच राजभवन पर नजर, 12 बजे लिया गया समयमुख्यमंत्री आवास से लेकर राबड़ी आवास तक नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। इस बीच बड़ी खबर यह आ रही है कि दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री राजभवन जा सकते हैं। इसके लिए राजभवन से समय लिया गया है। हालांकि, इस बाबत राजभवन ने समय लिए जाने से इनकार किया है। मीडिया के साथ जेडीयू-आरजेडी नेताओं और समर्थकों के जत्थे दोनों जगह पसरे हुए हैं। 
- 
11:33 AM, 09 Aug 2022 नीतीश कुमार को कांग्रेस के साथ हम व माले का भी समर्थनकांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन देने की घोषणा की है। नीतीश कुमार अगर बीजेपी से गठबंधन तोड़ लेते हैं तो कांग्रेस के साथ भाकपा माले, माकपा और हम ने भी उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। 
- 
11:28 AM, 09 Aug 2022 आज 12 बजे राज्यपाल से मिलने जाएंगे सीएम नीतीशजेडीयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बैठक में कुछ बड़ा होने का संकेत दिया है। इस बीच चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 12 बजे का समय राज्यपाल से मिलने के लिए लिया है। हालांकि,राजभवन कार्यालय ने मुख्यमंत्री द्वारा मुलाकात का समय मांगे जाने से इनकार किया है। 
- 
11:20 AM, 09 Aug 2022 कांग्रेस विधायक ने कहा-सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगेकांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा है कि सीएम के चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे। 
- 
11:16 AM, 09 Aug 2022 पटना में मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू की अहम बैठक शुरूपटना में मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर समर्थकों व मीडिया की भारी भीड़ जमा है। सबों को बैठक के बाद मुख्यमंत्री क्या बोलते हैं, इसका इंतजार है। 
- 
11:12 AM, 09 Aug 2022 कोरोना पाजिटिव से नेगेटिव हुए स्पीकरबिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। हालांकि, एक-दो दिन में ही वे कोरोना पाजिटिव से हुए नेगेटिव हो गए। विजय कुमार सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए स्पीकर अब अपनी भूमिका निभाने में सक्षम दिख रहे हैं। 
- 
11:03 AM, 09 Aug 2022 सीएम नीतीश ने बीजेपी को पहले भी दिए हैं झटकेजेडीयू व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को पहले भी झटके देते रहे हैं। साल 2002 में गुजरात के गोधरा कांड के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया था। जून 2010 में नरेंद्र मोदी बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने बिहार आए थे। उस वक्त नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं को दिया गया डिनर रद कर दिया था। साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने अपने 17 साल पुरानी दोस्ती को तोड़ आरजेडी से हाथ मिला लिया था। 
- 
10:53 AM, 09 Aug 2022 लगातार दूसरे दिन होगी कांग्रेस की बैठककांग्रेस की एक अहम बैठक आज भी होगी। प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास इसमें शामिल होंगे। बैठक में बिहार की राजनीतिक स्थिति पर मंथन किया जाएगा। 
- 
10:44 AM, 09 Aug 2022 बर्खास्त होने के पहले इस्तीफा दे सकते हैं बीजेपी कोटे के मंत्रीएनडीए की सरकार गिरने की आशंका के बीच बीजेपी मौन है। इस बीच बड़ी खबर यह है कि अगर सरकार संकट में आता है तो बीजेपी कोटे के मंत्री बर्खास्तगी के पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं। 
- 
10:39 AM, 09 Aug 2022 आरजडी की बैठक में हुई विधायकाें की गिनतीबिहार के राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय जनता दल के विधायकाें की बैठक भी जारी है। बताया जा रहा है कि वहां विधायकों की गिनती भी की गई है। बैठक में विधायकाकें की गिनती से पूरा मामला स्पष्ट है। आरजेडी एनडीए सरकार गिरने की स्थिति में नई सरकार के लिए संख्याबल पर विधार कर रहा है। 
- 
10:37 AM, 09 Aug 2022 बीजेपी छोड़ने पर नीतीश को समर्थन देगी कांग्रेसकांग्रेस ने बीजेपी का साथ छोड़ने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस के अनुसार नीतीश कुमार की सशक्त छवि है। वे महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। 
- 
10:33 AM, 09 Aug 2022 जेडीयू की बैठक में एनडीए सरकार के भविष्य का फैसला होने की उम्मीदमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जेडीयू सांसदों व विधायकों की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाली है। इसमें मुख्यमंत्री वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। बैठक में एनडीए सरकार के भविष्य का फैसला हो जाने की उम्मीद है। 





