Latest News पटना बिहार

Bihar : ‘नीतीश कुमार चार-पांच लोगों के सिमट कर रह गए’, तेजस्वी यादव का बिहार CM पर निशाना


समस्तीपुर। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राज्य सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को एक बार फिर निशाने पर लेते हुए कहा कि वह जनता और कार्यकर्ता को भूल गए हैं। चार-पांच लोगों के बीच ही सिमट कर रह गए हैं। इस कारण आज बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

उन्होंने दावा किया कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। बिहार में डबल इंजन की सरकार में प्रखंड से लेकर थाना तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। अपराध चरम पर है। सरकार केवल रुटीन काम में जुटी है। वे मंगलवार को स्थानीय अतिथि भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।