Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Blue Screen Of Death: दुनियाभर के विंडोज यूजर्स परेशान, बार-बार रिस्टार्ट हो रहे कंप्यूटर


नई दिल्ली। दुनिया भर में लाखों लोग अपने काम के लिए विंडोज का उपयोग करते हैं। फिलहाल कई विंडोज यूजर खतरनाक ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का सामना कर रहे हैं, जिससे अचानक सिस्टम शटडाउन या रीस्टार्ट हो रहा है।

Microsoft के अनुसार साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक का हालिया अपडेट इसका कारण हो सकता है। समस्या ये है कि दुनिया भर में लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। यहां हम आपको इस समस्या के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है।

यूजर्स को हो रही है ये समस्या ?

  • रिपोर्ट बताती हैं कि इस बग ने मुख्य रूप से यू.एस. और ऑस्ट्रेलिया में व्यवसायों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों को प्रभावित किया है।
  • सोशल मीडिया पर रिकवरी स्क्रीन पर फंसे यूजर्स की छवियों की बाढ़ आ गई है, जिसमें संदेश दिखाई दे रहे हैं जैसे “ऐसा लगता है कि विंडोज सही तरीके से लोड नहीं हुआ है। इसके बाद स्क्रीन शटडाउन या रिस्टार्ट हो जा रही है।