मुंबई। मुंबई पुलिस ने घाटकोपर इलाके में होर्डिंग लगाने के लिए जिम्मेदार विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भावेश भिडे को गिरफ्तार कर लिया है। तेज आंधी से पेट्रोल पंप पर आ गिरे अवैध होर्डिंग के मलबे से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (जीएम) और उनकी पत्नी के शव मिले […]
Latest
Israel Hamas war: जबालिया में इजरायली सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई, गलतफहमी में हुई गोलाबारी में 5 सैनिकों की मौत
यरुशलम। गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी क्षेत्र जबालिया में इजरायली सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इजरायली सेना टैंकों और बख्तरबंद वाहनों से लड़ाकों व आबादी वाले क्षेत्रों पर हमले कर रही है और लड़ाके एंटी टैंक राकेट और मोर्टार से जवाब दे रहे हैं। जबालिया में गलतफहमी के चलते हुई […]
लोकसभा चुनाव के बीच सपा को झटका, विधायक मनोज पांडेय भाजपा में शामिल
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी एक बार फिर झटका लगा है।पार्टी के रायबरेली ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उन्हें रैली में पार्टी में ज्वाइन करवाया। समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. मनोज कुमार पांडेय को विधानसभा […]
‘चीन हमारी जमीन हड़प रहा है…’, सोनम वांगुचक बोले- देश के लोगों को हमारा दर्द समझने की जरूरत
लेह। इस साल मार्च में लेह उस दौरान सुर्खियों में आया जब जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर 21 दिन तक अनशन किया। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक के साथ इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल हुए। वांगचुक वही हैं जिन्होंने बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘3 […]
स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, कई मकान भी आए चपेट में; दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू
जालंधर। जालंधर के तिलक नगर में रात करीब दो बजे प्लास्टिक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। सागर एंटरप्राइजेज नाम की फर्म के गोदाम में आग ने भयानक रूप लेते हुए पास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग […]
बाल-बाल बची 180 यात्रियों की जान, एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान हादसे का हुआ शिकार
पुणे। गुरुवार यानी कल 16 मई को दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान की पुणे हवाई अड्डे पर रनवे की ओर बढ़ते समय एक टग ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। यह घटना तब हुई जब विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि लगभग 180 […]
West Bengal: पूर्व न्यायाधीश पर ममता बनर्जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, टीएमसी हुई हमलावर; भाजपा ने वीडियो बताया फर्जी
कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और बंगाल के तमलुक सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी वाला एक कथित वीडियो गुरुवार को सामने आने के बाद सियासी हंगामा मच गया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जहां इसे महिलाओं के अपमान की भाजपा की गारंटी […]
Odisha: ओडिशा में बीजेडी वर्कर्स के हमले में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, पोस्टर लगाने पर किया था अटैक
भुवनेश्वर। बंगाल की तर्ज पर ओडिशा में भी राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के चुनावी गृह जिले गंजाम के खलिकोट में बुधवार को बीजद व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक संघर्ष में भाजपा कार्यकर्ता दिलीप वाहान की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो […]
शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 185 और निफ्टी 50 अंक लुढ़का
नई दिल्ली। 17 मई 2024 (शुक्रवार) को शेयर बाजार सीमित दायरे में खुला है। कमजोर वैश्विक रुझानों और बेरोकटोक विदेशी फंड बहिर्वाह की वजह से बाजार में गिरावट आई है। आज बीएसई सेंसेक्स 185.42 अंक गिरकर 73,478.30 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 50.35 अंक गिरकर 22,353.50 पर आ गया। टॉप गेनर और लूजर स्टॉक […]
‘मुसलमानों के लिए बजट आवंटन का प्रधानमंत्री का आरोप गलत’, शरद पवार ने कहा- पीएम मोदी की बातों में एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं
मुंबई। राकांपा (शपा) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस आरोप को गलत बताया है कि कांग्रेस बजट का 15 प्रतिशत मुसलमानों के लिए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर बजट का आवंटन नहीं किया जा सकता। नासिक में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए […]











