News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘ऐसा हरियाणा देना है जहां बच्चे न रोएं, खेत बेचकर विदेश जा रहे युवा’, राहुल गांधी बोले- सुबह ही क्यों जाना पड़ा करनाल

  करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने आज (गुरुवार) करनाल के असंध से चुनावी रैली की शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यकताओं को मैं आजकल बब्बर शेर कहता हूं। बताएं मूड कैसा है? आजकल बदलता दौर है। सब तकनीक से जुड़े हैं। मैं कुछ दिन पहले अमेरिका के टेक्सास […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

अफजल गुरु को लेकर NC पर जमकर बरसे अमित शाह

उधमपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उधमपुर के चिनैनी विधानसभा के केवी मैदान में आयोजित विजय संकल्प महारैली में भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह मनकोटिया के लिए और उधमपुर के मोदी मैदान में उधमपुर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी आरएस पठानिया व ऊधमपुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार पवन गुप्ता के लिए जनसमर्थन जुटाया। धारा […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

बुखार की पैरासिटामोल ही नहीं, शुगर-बीपी की ये दवाएं भी जांच में फेल; देखें पूरी सूची

 नई दिल्ली। पैरासिटामोल और पैन डी समेत 50 से अधिक दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल साबित हुईं। इन दवाओं को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाया गया है। इसका खुलासा केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की हालिया मासिक रिपोर्ट में हुआ। ऐसे में बुखार और ब्लड प्रेशर समेत कई बिमारियों में काम आने वाली […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

जेल जाने को तैयार बैठे थे संजय राउत, अचानक भाई ले आया राहत भरी खबर

नई दिल्ली। मानहानि केस में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत (Sanjay Raut) दोषी करार दिए गए हैं। किरीट सोमैया की पत्नी, मेधा किरीट सोमैया ने उन पर मानहानि का आरोप लगाया था। मेधा ने उन पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सिवड़ी अदालत) ने उन्हें 15 दिन की […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

Mumbai: अंधेरी इलाके के खुले मैनहोल में गिरी महिला, नहीं बच सकी जान; BMC ने दिए जांच के आदेश

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार की शाम से तेज बारिश हो रही है। तेज वर्षा की वजह से शहर में लोगों का जनजीवन बेहाल हो चुका है। वहीं, बारिश की वजह से एक महिला की मौत हो गई है। दरअसल, बारिश और जलभराव की वजह से अंधेरी इलाके में एक महिला, विमल […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हिमाचल मस्जिद विवाद: अवैध निर्माण के विरोध में बड़े प्रदर्शन की घोषणा

कुल्लू। देवभूमि जागरण मंच ने कुल्लू के अखाड़ा बाजार स्थित मस्जिद के विरुद्ध प्रदर्शन की जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। जिलाभर में मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक लाख पर्चे बांट चुके हैं। उन्होंने 30 सितंबर को कुल्लू में प्रदर्शन की घोषणा की है। इसे धर्म जागरण यात्रा का नाम दिया है। हिंदू जागरण […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Ladakh: सियाचिन बेस कैंप पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जवानों से की बातचीत; बढ़ाया मनोबल

 लेह। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) लद्दाख पहुंची हैं। लेह में उपराज्यपाल बीडी शर्मा ने उनकी अगवानी की। महामहिम ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया। राष्ट्रपति ने सियाचिन ग्लेशियर में सेना के जवानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया। राष्ट्रपति मुर्मु दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन बेस कैंप […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

’15 दिन की कैद’, मानहानि मामले में शिवसेना UBT सांसद संजय राउत दोषी करार

मुंबई।  मानहानि केस में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत दोषी करार दिए गए हैं। उन्हें 15 दिन की कैद और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। शौचालय घोटाले में शामिल होने का संजय राउत ने लगाया था आरोप। इस पर किरीट सोमैया की पत्नी, मेधा किरीट सोमैया ने मानहानि का आरोप लगाया था। मेधा […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

तिरुपति लड्डू विवाद का भक्तों पर नहीं दिखा असर, चार दिनों में 14 लाख बिके; कहा- बीती बात हो गई

नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू विवाद पर आंध्र प्रदेश समेत पूरे देश में सियासी घमासान मचा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के दो दिग्गज प्रकाश राज और अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण भी इस मुद्दे पर आमने-सामने हो चुके हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) […]

News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

बेटा पटाखे फोड़ने से डरता था, गोली कैसे चला सकता है?, बदलापुर एनकाउंटर पर मां ने उठाए सवाल

ठाणे। बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर उसके परिजनों ने सवाल उठाए हैं। बदलापुर कांड के आरोपी शिंदे के परिजनों ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में उस पर कबूलनामा देने का दबाव बनाया था। अक्षय शिंदे पर आरोप था कि उसने बदलापुर के स्कूल […]