Latest News अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

Chandra Grahan 2022 : साल का पहला चंद्र ग्रहण, अर्जेंटीना में दिखा अलग नजारा


नई दिल्ली, आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा। यह चंद्र ग्रहण बैशाख शुक्ल की पूर्णिमा तिथि पर लगा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया। ग्रहण के अच्छे और बुरे दोनों प्रभाव होते हैं, क्योंकि यह भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक भारत में मान्य नहीं होगा।

Chandra Grahan 2022 Date and Time Updates:

  • ग्रहण खत्म होने पर इन चीजों का करना है जरूरी

     

    चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है, इस बीच आपको क्या करना है इसका पता होना बेहद जरूरी है। जैसे ही ग्रहण खत्म हो तो तुलसी के पौधे समेत पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। दूसरी और ग्रहण खत्म होते ही गर्भवती महिला को तुरंत स्नान करना चाहिए।

  • सिंह और मेष राशि वालों को होगा फायदा

     

    जानकारों की मानें तो इस ग्रहण से मेष और सिंह राशि वाले लोगों को काफी फायदा हो सकता है। मेष राशि के लोगों को धन लाभ के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान मिलेगा। वहीं नौकरी में तरक्की मिलने के भी पूर्ण आसार हैं। सिंह राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण शुभ फल लेकर आएगा। इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अगर इस राशि के लोग किसी क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

  • इन बातों का रखें ख्याल

     

    सूतक काल के दौरान घर के मंदिर के कपाट हमेशा बंद रखें। इसके अलावा दातून न करें, कठोर वचन बोलने से बचें, बालों व कपड़ों को नहीं निचोड़ें, घोड़ा, हाथी की सवारी न करें।

  • अर्जेंटीना में दिखा अलग नजारा, देखें वीडियो

     

    साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने के बाद दुनिया के कई देशों से इसके अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। अर्जेंटीना से सबसे पहले एक वीडियो सामने आया है।