News TOP STORIES उड़ीसा नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Cyclone Dana: ओडिशा में 120KM की रफ्तार से चलेगी हवा, तूफान को लेकर आया नया अपडेट;


भुवनेश्वर। Cyclone Dana मध्य अंडमान सागर में एक संभावित चक्रवात धीरे-धीरे अपनी ताकत बढ़ा रहा है। यह 23 अक्टूबर को चक्रवात में बदल जाएगा। इसे 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है।

मध्य अंडमान सागर में एक संभावित चक्रवात ताकत बढ़ा रहा है जो 23 अक्टूबर को चक्रवात में बदल जाएगा। यह 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है जिससे ओडिशा में 24-25 अक्टूबर को भारी वर्षा होगी। तटीय ओडिशा ज्यादा प्रभावित होगा जहां 20-30 सेमी तक वर्षा हो सकती है। मछुआरों को 21 अक्टूबर तक अंडमान सागर में जाने से रोक दिया गया है।

इसके प्रभाव से ओडिशा में 24 और 25 अक्टूबर को भारी वर्षा होगी। जब चक्रवात तट से टकराएगा तो समुद्र में हवा की गति 100 से 120 किमी प्रति घंटे होगी। आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने यह जानकारी दी है।