Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi: क्या स्मृति ईरानी दिल्ली में होगी भाजपा का चेहरा? क्या देंगी अरविंद केजरीवाल को चुनौती?


नई दिल्ली, । Delhi BJP Face: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की सक्रियता देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे दिल्ली में भाजपा का चेहरा हो सकती हैं। पिछले दो दिनों के दौरान जिस तरह से स्मृति इरानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सत्येंद्र जैन के बहाने हमला बोल रही हैं उससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि वह आगामी चुनावों को भाजपा का चेहरा भी बन सकती है।

दिल्ली की राजनीतिक में गहरी समझ रखने वाले भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि अगर स्मृति इरानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मोर्चा संभालती हैं तो सत्तासीन आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती दी जा सकती है।  इसके साथ दिल्ली नगर निगम चुनाव और आगामी ढाई साल के दौरान होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 और दिल्ली विधानसभा चनाव 2025 में भी भाजपा बड़ा राजनीतिक लाभ मिलना तय है।