Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Delhi: पत्नी पर था अवैध संबंध रखने का शक, फिर पति ने उठाया खौफनाक कदम


नई दिल्ली, । दिल्ली के खजूरी खास इलाके में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के शक में हत्या कर दी। इसके बाद वह अपनी बेटी को एक कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटी को कमरे में बंद कर भागा आरोपित

पुलिस ने बताया कि आरोपित की 15 वर्षीय बेटी के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने रविवार शाम को पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला के शव बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा। मृत महिला की पहचान उनकी बेटी ने द्रौपदी के रूप में की है।

 

 

पूर्वोत्तर पुलिस के उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा कि महिला के माथे पर चोट थी और उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। साथ ही पूरे कमरे में खून के धब्बे मिले है। महिला की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां को आखिरी बार 16 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास देखा था और उसका सौतेला पिता सुनील उसी दिन से लापता है।

अवैध संबंध का था शक

पुलिस अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच से पता चलता है कि सुनील को उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था, जिसके कारण दंपति के बीच अक्सर बहस होती थी।

जांच से पता चला कि द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव नामक व्यक्ति से हुई थी, जिससे उसके चार बच्चे थे। जबकि अन्य तीन बच्चे बिहार में अपने पिता के साथ रहते हैं, द्रौपदी ने एक बेटी की कस्टडी अपने पास बरकरार रखी थी। पुलिस ने बताया कि सुनील और द्रौपदी की कोई संतान नहीं थी।