Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

Deoria : अखिलेश यादव का काफिला पहुंचा देवरिया, फतेहपुर जाने वाले रास्ते पर चप्पे- चप्पे पर तैनात है पुलिस


 देवरिया। रुद्रपुर के फतेहपुर नरसंहार में मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देवरिया पहुच गए हैं। जनपद की सीमा पार कर फतेहपुर गांव के लिए उनका काफिला रवाना हो गया है। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क है।

हर पगडंडी पर पुलिस का पहरा

फतेहपुर ग्राम पंचायत में जाने वाली हर पगडंडी पर पुलिस का पहरा है। जबकि बैरियाघाट तिराहे पर दो सीओ के साथ पांच थानेदार के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है।

बता दें कि नरसंहार के बाद फतेहपुर ग्राम पंचायत में धारा 144 लागू है और उसका सख्ती से अनुपालन पुलिस करा रही है।

चार से पांच व्यक्ति को एक साथ जाने की अनुमति मिल रही है। वह भी उनका परिचय पत्र देखने के बाद ही। सपा मुखिया अखिलेश यादव के फतेहपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन काफी गंभीर रही।

फतेहपुर में सीमित संख्या में लोगों को जाने की इजाजत मिली है, इसलिए बैरियाघाट तिराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है।