Latest News नयी दिल्ली बंगाल

Doctor Rape Case: डॉक्टर से दरिंदगी पीड़िता के शरीर पर 26 गंभीर निशान, रिपोर्ट देख CBI भी हैरान!


कोलकाता। कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। गुरुवार को सीबीआई ने दावा किया कि दरिंदगी की शिकार प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के शरीर पर सामूहिक पिटाई जैसे 26 गंभीर जख्म के निशान थे। जांचकर्ताओं का दावा है कि किसी के लिए भी अकेले इस तरह से किसी शख्स को चोट पहुंचाना असंभव है।

सीबीआई जांचकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लगता है कि हत्यारे या हत्यारों का मुख्य उद्देश्य महिला चिकित्सक को मारना था। उनका प्रारंभिक अनुमान है कि जांच में जानबूझकर धुंध पैदा करने के लिए दुष्कर्म की घटना को सामने लाया गया है।