Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली बंगाल

Doodle For Google: श्लोक मुखर्जी बने विजेता,डूडल में आधुनिक के साथ प्राचीन भारत की दिखाई है झलक


नई दिल्ली, । बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को Google ने एक खास Doodle पेश किया है। आमतौर पर गूगल अपने डूडल खुद ही बनवाता है लेकिन कंपनी बीच बीच में कुछ प्रतियोगिता भी रखती रहती है। इस बार भी गूगल ने एक प्रतियोगिता रखकर बच्चों से गूगल डूडल बनवाया, और उन्हीं में से किसी एक को चुनकर विजेता का नाम और उसके डूडल की घोषणा की।

Google Doodle photo credit - Google India

कौन बना विजेता

कंपनी ने भारत में Doodle4Google 2022 प्रतियोगिता के विजेता के रूप में श्लोक मुखर्जी को चुना है। वह कोलकाता के एक स्कूल में छात्र हैं। गूगल के होम पेज पर आज 14 नवंबर दिनभर इन्हीं का डूडल दिखता रहेगा। गौरतलब है गूगल के पास इस साल की प्रतियोगिता के लिए पूरे देशभर से 1 लाख 15,000 बच्चों ने डिजाईन भेजें थे। इनमें से श्लोक के द्वारा डिजाईन किये गए डूडल को सबसे अधिक वोट मिलें। प्रतियोगिता के विजेता श्लोक की घोषणा करने के बाद गूगल ने उनके बनाये गए डूडल को अपने भारत के होम पेज पर लगाया।

 

Doodle 4 Google प्रतियोगिता कई देशों में मनाई जाती है

पिछले कुछ समय से गूगल हर साल Doodle 4 Google प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह दुनिया भर के कई देशों में आयोजित होती है। अलग अलग देश के बच्चे अपने अपने देश से प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं और अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। अंत में Google हर देश से प्रतियोगिता का एक विजेता चुन कर उसके डूडल को उस देश में दिखने वाले गूगल के होम पेज पर प्रदर्शित करता है।

इतना ही नहीं गूगल प्रतियोगिता के विजेता को उपहार के रूप में 30 हजार डॉलर की स्कॉलरशिप भी देता है। इसका इस्तेमाल वह अपनी भविष्य की कॉलेज की पढ़ाई के लिए कर सकता है। इसके साथ ही गूगल विजेता के डूडल को टी-शर्ट में छापकर उसे देता है। इसके अलावा गूगल क्रोमबुक और टेबलेट भी विजेता को गिफ्ट करता है।

श्लोक का डूडल क्या कहता है

गूगल ने भारत के लिए इस बार की थीम ‘अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत कैसा होगा?’ रखी थी। इसी थीम पर श्लोक मुखर्जी ने अपने बनाए गए डूडल में दिखाया कि अगले 25 सालों में भारत के विज्ञानिक इको-फ्रेंडली रोबोट का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही पृथ्वी से अंतरिक्ष की यात्राएं होती रहेगी। अपने डूडल में श्लोक ने आधुनिक भारत के साथ प्राचीन भारत को भी जगह दी है। श्लोक ने अपने डूडल में ये भी दिखाया है अगले 25 सालों में योगा और आयुर्वेद का महत्त्व भी देश में बढ़ेगा।