Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Election Results 2024: चुनावी नतीजे ही नहीं, Google Search पर भी भाजपा और नरेंद्र मोदी पर भारी पड़े राहुल और कांग्रेस


नई दिल्ली। पिछले दो महीनों से भारत में लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा था, जो कल यानी 4 जून को अपने आखिरी चरण पर था। जहां रुझान के अनुसार भाजपा की सरकार का अनुमान था, वहीं कल के परिणामों ने सारी स्थिति को ही बदल कर रख दिया।

भाजपा और नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस और राहुल गांधी का जबरदस्त प्रभाव और दबाव देखने को मिला। चुनाव ही नहीं गूगल सर्च पर भी कांग्रेस और राहुल गांधी , भाजपा और मोदी से कल आगे नजर आएं, यानी की कल की तारीख में लोगों ने गूगल पर कांग्रेस और राहुल गांधी को ज्यादा सर्च किया है।

4 जून को ज्यादा सर्च हुए राहुल

चुनाव हो या गूगल सर्च 4 जून को कांग्रेस और राहुल गांधी का बोलबाला रहा है।

जहां चुनावों के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा पर लंबे समय तक दबाव बनाए रखा था। वहीं गूगल सर्च पर भी कांग्रेस भाजपा से आगे रही। यहां हम एक ग्राफ के जरिए इसको दिखा रहे हैं। यहां ब्लू डॉट कांग्रेस और रेड डॉट बीजेपी को प्रदर्शित कर रहा है।

इसके अलावा 4 जून को गूगल सर्च पर लोगों ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा बार सर्च किया।

भले ही दिन की शुरुआत में नरेंद्र मोदी आगे थे, लेकिन शाम होते-होते राहुल गांधी ने अच्छी बढ़त बना ली थी। यहां दिए गए ग्राफ के जरिए आप इस अंतर को आसानी से समझ सकते हैं।

क्या कहते हैं सालाना आकड़े?

अगर हम सलाना आकड़ों की बात करें तो इसमें आपको क्रांगेस और बीजेपी में ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिलेगा, दोनों लगभग साथ-साथ ही चले हैं। हालांकि आखिर के महीनों में आपको बीजेपी के ग्राफ में बढ़त दिखेगी।

वहीं अगर राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी की बात करें तो साल भर में नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी से ज्यादा बार सर्च किया गया है।

ग्राफ में अक्टूबर के महीने में मोदी को सबसे ज्यादा बार गूगल सर्च में देखा गया है, हालांकि आखिर के महीनों में राहुल गांधी में तेजी से बढ़त देखने को मिली है।