

Related Articles
भारतीय सीमा में मछली पकड़ रहे 88 बांग्लादेशी मछुआरों को कोस्ट गार्ड ने पकड़ा
Post Views: 579 कोलकाता। भारतीय समुद्री सीमा में घुसकर मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) ने 88 बांग्लादेशी मछुआरों को पकड़ा है। कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार की है जब बंगाल से लगती अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आइएमबीएल) के […]
नंदीग्राम में बोलीं ममता- ‘बाहर से गुंडे ला रही BJP, इस बार बंगाल से बोल्ड आउट कर दें’
Post Views: 885 पश्चिम बंगाल में एक चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. अब दूसरे चरण के लिए एक अप्रैल को मतदान होगा. इससे पहले बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस में जुबानी जंग और तेज हो गई है. आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम रोड शो करके बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम ममता बनर्जी […]
राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना, कहा- जो मेरे मौन से डरते हैं, मैं उनसे नहीं डरता!
Post Views: 1,207 नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने का मुद्दा उठाया. उन्होंने दावा किया कि अब तक 300 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है. राहुल गांधी ने कहा, ”शहीद हुए अन्नदाताओं के लिए मेरा 2 मिनट का मौन […]





नई दिल्ली, । अगर आप नौकरीपेशा कर्मचारी हैं तो, आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन सुविधा का फायदा मिलता है। पेंशन के जरिए रिटायरमेंट के बाद अपने खर्चों को सही से चलाने में आसानी होती है। ईपीएफ मेंबर की मृत्यु या अन्य आकस्मिक घटना जैसी परेशानियों से बचने के लिए अपने पीएफ अकाउंट का नॉमिनी बनाना जरूरी होता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सभी सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा देता है। ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करके अपना ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा किया जा सकता है। ईपीएफओ के सदस्य नया पीएफ नामांकन दाखिल करके अपने नॉमिनी में बदलाव भी कर सकते हैं। ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को अपने नॉमिनी को बदलने के लिए ईपीएफओ से पूछने की जरूरत नहीं है। पीएफ खाताधारक नया नामांकन दाखिल करके खुद ऐसा कर सकते हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने खाते में किसी को नामांकित करें ताकि उनकी मृत्यु की स्थिति में नामित व्यक्ति आसानी से रकम का दावा कर सके। ऐसी परिस्थितियां हो सकती हैं जब शुरू में नामांकित नामों को बदलना पड़ सकता है। इसके लिए ईपीएफ सदस्य ईपीएफ नामांकन ऑनलाइन बदल सकते हैं। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया के स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस के बारे में।