News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

G20 Summit 2023 : पूरी तरह से तैयार राजधानी विंग कमांडर गजेंद्र ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर फहराया G-20 का झंडा


नई दिल्ली, । : राष्ट्रीय राजधानी आगामी G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सम्मेलन दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन के लिए कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत आ रहे हैं। देश पूरी जोर-शोर से सभी मेहमानों की तैयारियों में जुटा हुआ है। मेहमान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज से भारत आना शुरू करेंगे। सम्मेलन के दौरान जिन होटलों में मेहमान ठहरेंगे वहां सुरक्षा का पहरा और सख्त कर दिया गया है। 

7 Sept 20231:19:41 PM

G-20 Summit: UNESCAP की कार्यकारी सचिव आर्मिडा अलिसजहबाना ने कहा- सम्मेलन से बहुत उम्मीद

G-20 Summit: भारत की G-20 की अध्यक्षता पर, एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP) की कार्यकारी सचिव आर्मिडा अलिसजहबाना ने कहा, “…उम्मीद (भारत से) बहुत अधिक है, खासकर भू-राजनीतिक संदर्भ में…हर कोई इस शिखर सम्मेलन के नतीजे पर नजर रखा हुआ है…।”

7 Sept 20231:11:34 PM

G-20 Summit: भारतीय संगीत की झलक दिखाती मूर्तियाों को भैरों रोड पर लगाया गया

G-20 Summit: राष्ट्रीय राजधानी पूरी तरह से सज-धज के तैयार है। यह पूरी सजावट भारत के विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाते हुए किया गया है। भारत मंडपम के पास भैरों रोड पर जो मूर्तियां लगाई गई है वह भारतीय संगीत की झलक दिखाती हैं।

7 Sept 202312:59:20 PM

G-20 Summit: जो बेल पूर्व प्रधानमंत्रियों ने लगाई उसका फल आज दिख रहा है- प्रमोद तिवारी

G-20 Summit: जो बेल पूर्व प्रधानमंत्रियों ने लगाई उसका फल आज दिख रहा है- प्रमोद तिवारी

G-20 Summit: जी-20 का सम्मेलन भारत के लिए बेहद खास है। भारत इस बार भव्य तरीके से सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सम्मलेन  को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, ” G-20 पर सभी को शुभकामनाएं। जो बेल पूर्व प्रधानमंत्रियों ने लगाई थी और जो स्थापना की थी आज उसका फल दिख रहा है। यह चक्र के अनुसार हो रहा है। इस बार मेजबानी का मौका भारत को मिला। ऐसा नहीं है कि बारी के बिना भारत को यह अध्यक्षता मिल रही हो… इसमें भारत के हितों पर चर्चा हो और आर्थिक मोर्चों पर हमारा पूरा समर्थन है।”

7 Sept 202312:42:35 PM

G-20 Summit: सम्मेलन में लगेगा शिल्प बाजार, वैश्विक मंच पर भारत में के बने उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले G-20 शिल्प बाजार में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।G-20 शिखर सम्मेलन में भारत की सभी प्रसिद्ध वस्तुओं और शिल्प का प्रदर्शन भी होगा। इस प्रदर्शन में जम्मू-कश्मीर की काशीदाकारी और पपीयर मैचे भी होंगे! यह बाज़ार न केवल वैश्विक मंच पर भारत में बने उत्पादों को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों के लिए नए अवसर भी खोलेगा।

7 Sept 202312:31:31 PM

G-20 Summit: विंग कमांडर गजेंद्र ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर फहराया G-20 का झंडा

7 Sept 202312:04:02 PM

G-20 Summit: 12000 कार्यकर्ताओं ने दिल्ली को सजाने में दिया अपना योगदान

G-20 Summit: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पूरी तरह से सज-धज के तैयार है। इस सजावट के लिए महीनों भर हजारों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया है। इस साज सज्जा में 12,000 कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया है। ये वो कार्यकर्ता हैं जिन्होंने राजधानी को G-20 शिखर सम्मेलन के तैयारी करने के लिए चौबीसों घंटे काम किया।

— G20 Bharat (@G20_Bharat) September 7, 2023

7 Sept 202311:44:04 AM

G-20 Summit: सैंड आर्टिस्ट ने राष्ट्रपति बाइडन के स्वागत में समुद्र किनारे रेत पर उकेरी तस्वीर

G-20 Summit: सैंड आर्टिस्ट ने राष्ट्रपति बाइडन के स्वागत में समुद्र किनारे रेत पर उकेरी तस्वीर

G-20 शिखर सम्मलेन के लिए शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भारत आने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए देश और राष्ट्रीय राजधानी पूरी तरह तैयार है। ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट ने जो बाइडन के स्वागत के लिए अपने कला का प्रदर्शन करते हुए जो बाइडन की तस्वीर उन्होंने पुरी समुद्र तट के किनारे रेत से बनाई है।

7 Sept 202311:26:29 AM

G-20 Summit: दिल्ली में मेहमानों के सुरक्षा के लिए की जा रही है जांच

G-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों का खास ध्यान रखा जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस है और सभी इलाकों में मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा जांच चल रही है।  9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में तैयारी और सुरक्षा की जांच की जा रही है।

7 Sept 202311:12:21 AM

G-20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को पहुंचेंगे दिल्ली

G-20 शिखर सम्मेलन के लिए अलग-अलग देशों के राष्ट्रीयअध्यक्ष धीरे-धीरे दिल्ली पहुंचने लगे हैं। मेहमानों के लिस्ट में शामिल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी है। बाइडन भी सम्मेलन में शिरकत करने वाले हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी करेंगे।

7 Sept 202310:54:07 AM

G-20 Summit: दिल्ली गेट के पास सजावट के लिए लगाया गए कई कटआउट

दिल्ली में G-20 को लेकर तैयारियां अपने आखिरी दौर में है। पूरे शहर को मेहमानों के लिए सजाया गया है। G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली गेट के पास कोणार्क सूर्य मंदिर, महात्मा गांधी और चरखा के कटआउट लगाए गए हैं।

7 Sept 202310:42:39 AM

अहमदाबाद के रहने वाले मौलिक जानी ने G-20 के लिए बनवाई एक स्पेशल कार

G-20 Summit: भारत में हो रहे G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर देशवासी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले मौलिक जानी ने अपनी कार G-20 थीम पर पेंट कराई है। दिल्ली में होने वाली G-20 शिखर सम्मेलन को मनाने के लिए वे दिल्ली पहुंचे हैं। G-20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को होने वाली है। हमारे देश में G-20 का शिखर सम्मेलन हो रहा है उस तर्ज़ पर मैंने यह गाड़ी बनवाई है। कार मालिक मौलिक जानी ने कहा कि हम भारत गौरव विषय जैसे चंद्रयान, G-20, आज़ादी का अमृतकाल महोत्सव पर यात्रा करते हैं। हमें गुजरात से 20 घंटे लगे हैं। हम देशवासियों को G-20 पर शुभकामनाएं देते हैं।

7 Sept 202310:37:42 AM

G-20 Summit: मॉडर्न आर्ट गैलरी का दौरा करेंगे G-20 नेताओं के पति-पत्नी

G-20 के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए अलग-अलग देशों के राष्ट्रीयअध्यक्ष भारत आना शुरू कर चुके हैं। सभी नेताओं के साथ उनके पति या पत्नी भी साथ होंगे जिसको देखते हुए आधुनिक कला गैलरी में विशेष इंतजाम किया गया है। मॉडर्न आर्ट गैलरी में जी20 नेताओं के पति-पत्नी जाएंगे।

7 Sept 202310:27:08 AM

G-20 Summit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ पहुंचे दिल्ली

G-20 के शिखर सम्मेलन के लिए धीरे-धीरे मेहमान राष्ट्रीय राजधानी में आने लगे हैं। G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद कुमार जुगनाथ दिल्ली पहुंचे।

7 Sept 202310:18:08 AM

G-20 Summit: दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने लिया तैयारियों का जायजा

G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। अलग-अलग देशों से आ रहे मेहमानों के लिए भारत किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहता। मेहमानों के आने से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने शहर की तैयारियों और साफ-सफाई का जायजा लिया।

7 Sept 202310:10:57 AM

दिल्ली मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार

राष्ट्रीय राजधानी आगामी G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। सम्मेलन  9 और 10 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।