Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Giorgia Meloni: इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी अपने पार्टनर से हुईं अलग,


रोम इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की कि वह लगभग एक दशक तक साथ रहने के बाद अपने पार्टनर से अलग होने जा रही हैं। मेलोनी की पार्टनर के साथ एक बेटी भी है।

एंड्रिया के साथ मेरा रिश्ता खत्म

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मेलोनी ने कहा कि एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके रास्ते कुछ समय पहले ही अलग हो गए थे। यह घोषणा तब की गई जब ऑन-एयर टेलीविजन हस्ती जियाम्ब्रुनो को सहकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए ऑडियो में पकड़ा गया।

कौन हैं एंड्रिया और क्या थी अभद्र टिप्पणी

इटली की पीएम मेलोनी के पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो पेशे से एक पत्रकार हैं। वे टीवी के जाने-माने चेहरे हैं। एंड्रिया ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान रेप पीड़िता पर गलत कमेंट कर दिया था। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी।

दरअसल, एक शो के दौरान एंड्रिया ने बलात्कार पीड़िता पर ही कई सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर आप डांस कर रहे हैं तो आपको नशे में होने का पूरा अधिकार है, लेकिन अगर आप इससे बचते हैं तो आप कई और चीजों से बच सकते हैं।