Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Haryana में आम आदमी पार्टी का डिब्बा गोल, लोगों को AAP के वादों पर नहीं हुआ विश्वास


नई दिल्ली। भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाती दिख रही है। विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक 4 सीटों पर जीत चुकी है और 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 9 सीटें जीत चुकी है और 27 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा की जनता ने ‘आप’ को खाता तक नहीं खोलने दिया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक 4 सीटों पर जीत चुकी है और 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 9 सीटें जीत चुकी है और 27 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा की जनता ने आप को खाता तक नहीं खोलने दिया।

AAP का डिब्बा गोल

नतीजों से दिख रहा है कि हरियाणा की जनता को इस बार AAP के वादों पर विश्वास नहीं हुआ है। चुनाव में आम आदमी पार्टी एक भी सीट जीत नहीं पाई है। कई सीटों पर तो पार्टी उम्मीदवार केवल 600 और 800 वोट ही पाए हैं।