नई दिल्ली, । Haryana Board HBSE 10th, 12th Result 2022 Date: हरियाणा बोर्ड से 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 6.68 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त होने जा रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारा 12वीं कक्षा के 3.28 लाख छात्र-छात्राओं के नतीजों की घोषणा बुधवार, 15 जून 2022 को की जाएगी। वहीं, 10वीं कक्षा के 4.20 लाख परीक्षार्थियों के परिणाम शुक्रवार, 17 जून 2022 को घोषित किए जाएंगे। इन दोनो ही कक्षाओं के लिए परिणाम घोषित किए जाने की तिथियों के औपचारिक ऐलान के साथ-साथ नतीजे एवं प्राप्तांक देखने के लिए लिंक एक्टिव किए जाने के समय की आधिकारिक जानकारी के लिए विज्ञप्ति एचबीएसई द्वारा आज, 14 जून 2022 को जारी कर दी जाएगी।
