News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

Hathras: आखिर कैसे मची भगदड़ और हुई 121 की मौत सीएम कर रहे अधिकारियों संग मीटिंग


Hathras News: सीएम योगी कर रहे अधिकारियों के साथ बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस भगदड़ दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की है।

3 Jul 20241:44:52 PM

Hathras Stampede: एफआईआर के बाद घर में लगा ताला, फरार हुए मुख्य सेवादार

Hathras Stampede: एफआईआर के बाद घर में लगा ताला, फरार हुए मुख्य सेवादार

सत्संग में मची भगदड़ के बाद 121 की मौत हो चुकी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्य सेवादार और आयोजक देवप्रकाश मधुकर फरार है। सिकंदराराऊ में उसके आवास पर ताला लगा है।

3 Jul 20241:36:07 PM

Hathras News: हाथरस हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हुई

सत्संग में मची भगदड़ से मथुरा की 11 महिलाओं की मौत भी हुई है। ये महिलाएं विभिन्न स्थानों से सत्संग में पहुंची थी।

3 Jul 202412:58:00 PM

Hathras News: सत्संग में गए अलीगढ़ के छह लोगों की मृत्यु, 37 शवों के हुए पोस्टमार्टम

सिकंदराराऊ हादसे के बाद अलीगढ़ समेत आसपास के जिलों में चीत्कार मच गई है। इस हादसे में अलीगढ़ के भी छह लोगों की मृत्यु हुई, जो सत्संग में शामिल होने गए थे। इनमें अकराबाद क्षेत्र के गांव पिलखना के मोहल्ला फराहान निवासी मंजू पत्नी छोटे, इनका छह वर्षीय बेटा पंकज, शांति देवी पत्नी विजय सिंह, गभाना क्षेत्र के गांव नगला पोथी निवासी शिवराज पुत्र सुरेश , जवां सिकंदरपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी रमेश, नगला महताब निवासी सर्वेश शामिल हैं। इसमें शिवराज का पोस्टमार्टम हाथरस व शेष पांच लोगों का पोस्टमार्टम अलीगढ़ में हुआ है। यहां पोस्टमार्टम हाउस पर रात से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। कुल 38 शव आए थे। मंगलवार रात नौ बजे से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह तक 37 शवों के पोस्टमार्टम हो गए। एक पुरुष की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इनके अलावा छह घायल जेएन मेडिकल कालेज व छह घायलों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3 Jul 202412:45:41 PM

Hathras Accident Live News Updates; घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Hathras Accident Live News Updates; घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

भाेले बाबा के सत्संग में भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हाथरस में पहुंचे। घायलों से मिलने के बाद वे घटनास्थल देखने पहुंचे। भारी बारिश के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया। यहां अधिकारियों से जानकारी ली।

3 Jul 202412:26:50 PM

Hathras Stampede: बाबा के आश्रम के बाहर अधिकारियों का डेरा, कयासों का दौर

मैनपुरी पुलिस द्वारा, भोले बाबा के बिछवां आश्रम में मौजूद न होने का दावा किया जा रहा है। वहीं आश्रम के बाहर बढ़ रही अधिकारियों और फोर्स की संख्या से अलग-अलग प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि बाबा आश्रम के अंदर है और पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। आलाधिकारियों का इशारा मिलते ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। वहीं पुलिस अधिकारी पूरे मामले को लेकर कुछ भी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

3 Jul 202412:10:35 PM

Hathras News: सीएम योगी घटनास्थल का कर सकते हैं दौरा, हाईवे पर ट्रैफिक रोका

Hathras News: सीएम योगी घटनास्थल का कर सकते हैं दौरा, हाईवे पर ट्रैफिक रोका

हाथरस में भगदड़ से घायल हुए पीड़ितों से मिलने के बाद सीएम अस्पताल से रवाना हो गए है। माना जा रहा है कि वे घटनास्थल पर जा सकते हैं। पुलिस ने इसके लिए हाईवे ट्रैफिक को रोक दिया है।

3 Jul 202411:58:22 AM

Hathras: सीएम योगी आदित्यनाथ घायलों को देखकर अस्पताल से निकले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने और उनका हालचाल जानने के बाद हाथरस के सरकारी अस्पताल से रवाना हो गए हैं। वे कुछ देर बाद पुलिस लाइन में मीडिया से बात कर सकते हैं।

3 Jul 202411:37:54 AM

Hathras News: सीएम ने घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

3 Jul 202411:33:27 AM

Hathras News: भगदड़ से 121 मौतों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जाना घायलों का हाल

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायलों से मुलाकात की। कल हाथरस में एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी।

3 Jul 202411:10:01 AM

Hathras News: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हाथरस

हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। सीएम का राजकीय हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर उतरा। उसके बाद वे अस्पताल के लिए रवाना हुए। सीएम योगी के आने की खबर के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए। ओपीडी को कुछ देर के लिए बंद किया गया है।

3 Jul 202410:55:23 AM

Hathras Accident: राज्‍यसभा सांसद प्र‍ियंका चतुर्वेदी ने घटना पर जताया दुख

हाथरस की घटना पर शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “यह दुखद है जिस तरीके से यह घटना घटी है। मैं उम्मीद करती हूं कि राज्य सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आयोजकों के साथ ही जो सत्संग करने वाले बाबा हैं उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए… आज कल हम देख रहे हैं कि लोगों की जान का कोई मोल नहीं है।”

3 Jul 202410:53:41 AM

Hathras: हाथरस की घटना में फिरोजाबाद की बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल

हाथरस में मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ मचने की घटना में फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी 70 वर्षीय रामादेवी की मृत्यु हो गई। वह पांच महिलाओं के साथ सत्संग सुनने गई थीं। चार महिलाएं सकुशल लौट आईं। वहीं रामा देवी की मृत्यु हो गई। वहीं जसराना के गांव बिलासपुर निवासी 60 वर्षीय सावित्री देवी घायल हैं। उनका अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

3 Jul 202410:36:38 AM

इस सत्संग में किसी का नियंत्रण नहीं होता है: संजय राउत

हाथरस की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “यह दुखद घटना है और पूरे देश में इस प्रकार की घटनाएं घटती हैं। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दो साल पहले इसी प्रकार का सत्संग हुआ था, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे। उनके सामने भगदड़ मच गई, जिसमे 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई। इस सत्संग में किसी का नियंत्रण नहीं होता है। ये बाबा-महाराज लोगों को बुलाते हैं और प्रशासन हाथ खड़े कर देता है।”

3 Jul 202410:32:00 AM

Hathras News: घटना के ज‍िम्‍मेदार लोगों पर होगी सख्‍त कार्रवाई: संदीप स‍िंह

हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर यूपी के मंत्री संदीप सिंह ने कहा, “घटना में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम घायल व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलने के लिए हाथरस जाएंगे। मुख्यमंत्री घटना की खबर पल-पल हमसे और प्रशासन के माध्यम से ले रहे हैं। घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

3 Jul 202410:20:10 AM

Hathras News: मौके से फोरेंसिक यूनिट को नहीं मिल रहे साक्ष्य

हाथरस दुर्घटना स्थल की जांच कर रहे फोरेंसिक यूनिट के एक सदस्य ने कहा, यहां से इकट्ठा करने के लिए कोई विशेष चीजें नहीं हैं, यह केवल भक्तों का सामान है जैसे जूते और बैठने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चादरें बस मिली हैं।

3 Jul 202410:16:53 AM

Hathras News: आश्रम से निकलीं गाड़ियों पर क्या बोले डिप्टी एसपी मैनपुरी

हाथरस में हुई भगदड़ घटना पर डिप्टी एसपी सुनील कुमार ने कहा, आश्रम (राम कुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट) में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हमने किसी को नहीं रोका है…हम यहां पर इसलिए हैं ताकि किसी के साथ भी कोई हादसा न हो।

3 Jul 202410:12:22 AM

Hathras News: सीएम के आने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने संभाली कमान

Hathras News: सीएम के आने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने संभाली कमान

हाथरस में भगदड़ से 121 मौतों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हाथरस आ रहे हैं। वे अस्पताल में घायलों से मिलेंगे। डीजीपी वहां पहुंच रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने कमान संभाल ली है।

3 Jul 202410:07:38 AM

Hathras Accident Live News Updates; भीड़ को लेकर खुफिया तंत्र ने किया था अलर्ट

पुलिस के खुफिया तंत्र ने अपनी रिपोर्ट में सत्संग में सवा लाख से अधिक भीड़ जुटने की जानकारी दी थी। यहां पर एलआईयू ने अप्रिय घटना होने की आंशका भी व्यक्त की थी, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों ने गंभीरता से नहीं लिया और इसका परिणाम सामने आ गया। अगर समय रहते अधिकारी खुफिया तंत्र की रिपोर्ट पर ध्यान देते तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

3 Jul 20249:56:14 AM

Hathras Stampede: सत्संग में आगरा से गए थे 15 हजार अनुयायी

Hathras News Live: सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग में आगरा से करीब 15 हजार अनुयायी गए थे। इसमें दस हजार के करीब महिलाएं हैं। यह अनुयायी दयालबाग, ताजगंज, कुबेरपुर, एत्मादपुर, टेढ़ी बगिया, लालगढ़ी सहित चार दर्जन क्षेत्रों के हैं। अनुयायी बसों और निजी वाहनों से गए। सत्संग खत्म होने के बाद भोले बाबा के पैर छूने के लिए महिलाएं दौड़ीं। हर कोई चाहता था कि साकार विश्व हरि के पैर पकड़ लें या फिर उनके चरणों की धूल मिल जाए। इस बीच बिजली का तार टूटने की अफवाह फैल गई।

3 Jul 20249:52:51 AM

Hathras: बाबा के अनुयायी रातभर आश्रम के गेट के बाहर डटे रहे

मैनपुरी। बाबा के अनुयायी रातभर आश्रम के गेट के बाहर डटे रहे और सुरक्षा में पुलिस भी तैनात रही। इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे आश्रम से गाड़ियों का एक काफिला बाहर निकला। काफिले में छह गाड़ियां शामिल थीं। चर्चा है कि भोले बाबा इन्हीं में किसी एक गाड़ी में सवार थे और आश्रम में मौजूद होने की बात उजागर होने के बाद यहां से निकल गए हैं। हालांकि नाम न छापने की शर्त पर कुछ अनुयायी अब भी बाबा के आश्रम के अंदर ही होने की बात भी कह रहे हैं।

3 Jul 20249:26:09 AM

Hathras News: सत्संग हादसे में मुख्य सेवादार समेत अन्य आयोजकों पर मुकदमा

Hathras Accident Live News Updates; सिकंदराराऊ सत्संग में भगदड़ के मामले में पुलिस ने मुख्य सेवादार समेत अन्य आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है।

3 Jul 20249:23:41 AM

Hathras News: मैनपुरी के आश्रम से निकला गाड़ियों का काफिला, ‘भोले बाबा’ के जाने के चर्चाएं

हाथरस के सिकंदराराऊ में हुए भीषण हादसे के बाद बिछवां के आश्रम में पहुंचे साकार विश्व हरि भोले बाबा मंगलवार रात को नहीं निकले थे। मंगलवार मध्यरात्रि आश्रम के अंदर गई पुलिस ने बाहर निकलकर यही दावा किया था। परंतु अनुयायी बाबा के अंदर ही होने की बात कह रहे थे। इसके बाद बुधवार सुबह आश्रम से गाड़ियों का काफिला बाहर निकला। जिसमें भोले बाबा के बाहर जाने के कयास लग रहे हैं। हालांकि कुछ अनुयायी अब भी बाबा के आश्रम के अंदर होने की बात भी कह रहे हैं।

3 Jul 20249:14:19 AM

Hathras News: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हाथरस पहुंचे, घटना पर जताया दुख

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हाथरस भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। वे रात को हाथरस पहुंचे और यहां घायल और पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इतना दुखद हादसा उन्होंने जीवन में पहलीबार देखा है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मदद के लिए जुटे हुए हैं। बताया कि हाथरस जिला अस्पताल में 32 शव पोस्टमार्टम के लिए आए हैं व 9 घायल इलाज के लिए भर्ती हैं जिनमें एक सिपाही भी शामिल हैं, अभी उनकी हालत स्थिर हैं।

3 Jul 20249:03:42 AM

Hathras Stampede: सत्संग के बाद भगदड़ में मृतकों की संख्या और बढ़ी, मुकदमा भी हुआ दर्ज

सिकंदराराऊ में नारायण साकार विश्व हरि के सत्संग के बाद भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। आज सीएम योगी हाथरस पहुंचेंगे। सत्संग के मुख्य मुख्य आयोजक मुख्य सेवादार कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर सहित अन्य के खिलाफ सिकंदराराऊ कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सत्संग को लेकर गए बोर्ड में 26 आयोजनकर्ताओं के नाम लिखे गए।

3 Jul 20248:37:56 AM

Hathras: हाथरस भगदड़ से हुई मौतों के बाद अपनों को तलाश रहे लोग

Hathras: हाथरस भगदड़ से हुई मौतों के बाद अपनों को तलाश रहे लोग

कासगंज के मोहनपुरा के पास अफजलपुर के रहने राकेश की बहन का कोई पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया उनकी शादी 25 साल पहले अलीगढ़ के हरवेजी देवी लोधी नगला अतरौली में हुई थी। मंगलवार को उनकी बहन आपके कुछ जानने वालों के साथ सत्संग सुनने गई थी। तबसे उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। भाई राकेश सभी जिलों में भेजे गए शव को देख बहन को खोजने का प्रयास कर रहा है। रात नौ बजे से एटा, सिकंदराराऊ, हाथरस, अलीगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस के चक्कर लगाने के बाद अब आगरा पहुंचे हैं। पति कांति प्रसाद भी परेशान हैं।

3 Jul 20248:16:27 AM

Hathras Stampede: सीएम योगी के हाथरस आने का कार्यक्रम जारी, अस्पताल में भारी पुलिसफोर्स तैनात

Hathras Stampede: सीएम योगी के हाथरस आने का कार्यक्रम जारी, अस्पताल में भारी पुलिसफोर्स तैनात

भगदड़ से मौतों के बाद घायलों का हाल−चाल जानने के लिए सीएम योगी आज हाथरस आएंगे। उनका कार्यक्रम जारी हो चुका है। सीएम योगी का राजकीय विमान पहले आगरा में उतरेगा। उसके बाद वे हेलीकॉप्टर से हाथरस पहुंचेंगे। हाथरस जिला अस्पताल में पुलिसबल की तैनाती है और बेरिकेडिंग लगा दिए गए हैं।

3 Jul 20248:03:45 AM

Hathras: भगदड़ की घटना पर एफआईआर दर्ज, इनके खिलाफ केस

यूपी के हाथरस जिले में भगदड़ की घटना पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत मुख्य सेवादार कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

3 Jul 20247:58:19 AM

Hathras: बीजेपी विधायक अरुण असीम ने कहा, डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में कमेटी गठित

सत्संग में 116 मौतों के बाद डीजी जोन आगरा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। बीजेपी विधायक और यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने ये जानकारी दी।

3 Jul 20247:22:28 AM

Hathras Stampede: गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम सिकंदराराऊ पहुंची

संवाद सूत्र, जागरण. हाथरस। सिकंदराराऊ में भोले बाबा सत्संग में भगदड़ के दौरान श्रद्धालुओं की मृत्यु के बाद केंद्र सरकार द्वारा गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को भेजा गया। मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन जारी किया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम जिला अस्पताल पहुंच गई है। एनडीआरएफ के अधिकारी जिले के अधिकारियों से बातचीत व अन्य घटना के बारे में छानबीन कर रहे हैं। एनडीआरएफ के 48 लोग सिकंदराराऊ में मौजूद हैं।

2 Jul 202410:10:29 PM

ट्रॉमा सेंटर सिकंदराऊ पर लाशों का ढेर

Hathras Stampede: हाथरस के ट्रॉमा सेंटर सिकंदराऊ पर लाशों का ढेर लगा है। सिर्फ एक डॉक्टर मौजूद है। सत्संग स्थल से जो यहां आ रहा है, उसे रेफर कर दिया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि 100 से ज्यादा मर चुके हैं।

2 Jul 20249:40:20 PM

हाथरस भगदड़ मामले की जांच को बनी कमेटी

हाथरस। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के अनुसार, हाथरस में सत्संग कार्यक्रम में 80 हजार लोगों की अनुमति थी लेकिन, भीड़ अधिक शामिल हुई। मुख्यमंत्री की ओर से एडीजी व कमिश्वर के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है, जो 24 घंटे में रिपोर्ट देगी। मामले में आयोजकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए गए हैं। बाबा पर भी कार्रवाई होगी। शवों के पोस्टमार्टम के बाद उन्हें घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। घायलों का भी समुचित इलाज कराया जाएगा। मरने वाले 116 लोगों में सात बच्चे हैं।

2 Jul 20249:04:57 PM

आयोजकों के खिलाफ होगी FIR, सत्संग में पहुंचे थे अनुमति से अधिक लोग

Hathras Satsang Stampede: हाथरस भगदड़ घटना पर अलीगढ़ के IG शलभ माथुर ने बताया कि FIR दर्ज हो रही है। आयोजकों के खिलाफ एफआइआर होगी। प्रथम दृष्टया सामने आ रहा है कि जितने लोगों के लिए अनुमति मांगी थी उससे ज्यादा लोग आए हैं।

2 Jul 20248:29:28 PM

Hathras Stampede: मृतकों में 99 प्रतिशत वंचित तबके से थे- पूर्णिया सांसद

हाथरस। हाथरस भगदड़ की घटना पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 100 से ऊपर लोग मृत हैं जिसमें से 99 प्रतिशत दलित हैं। इसकी जिम्मेदार उत्तर प्रदेश सरकार भी है और केंद्र सरकार भी है। निंदा प्रस्ताव के लिए इनके पास समय था लेकिन 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई उसके मौन के लिए इनके पास समय नहीं था। सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए और साथ-साथ इन सभी मौतों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

2 Jul 20248:03:55 PM

Hathras Stampede Update: सकुशल लौटे मैनपुरी के पांच गांव से गए श्रद्धालु

Hathras Stampede Update: सिकंदराराऊ में आयोजित मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम में मैनपुरी के पांच गांव से श्रद्धालु गए थे। तीस श्रद्धालु सुजानपुर, जौराई, अगौंथा, चित्तरपुर और  घर मंगदपुर से पिकअप वाहन में दीपक के लिए नेतत्व गए थे, सभी सकुशल हैं और लौट रहे हैं।

2 Jul 20247:46:04 PM

आगरा लाए जा रहे हैं 30 शव

Hathras Satsang Stampede: आगरा में 30 शव लाए जा रहे हैं। शव वाहन भेजे गए हैं। यहां डाक्टरों की तीन टीमें तैयार हैं। पंचनामा के लिए 50 पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं। दो एसीपी निगरानी करेंगे।

2 Jul 20247:42:55 PM

कल हाथरस पहुंचेंगे सीएम योगी

हाथरस। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। थोड़ी देर में मुख्य सचिव व डीजीपी पहुंचेंगे। कल सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। घायलों का इलाज कराएगी सरकार।

2 Jul 20247:18:37 PM

हाथरस हादसे पर अमित शाह ने जताया शोक, घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना

 

Hathras Stampede Update: हाथरस हादसे पर अमित शाह ने भी शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट किया है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

2 Jul 20247:00:32 PM

Hathras Stampede Update: हाथरस हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोक

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हाथरस में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

 

2 Jul 20246:54:00 PM

Hathras Accident: पोस्टमार्टम हाउस पर मृत लोगों के शव व भीड़ को देख सिपाही की मौत

हाथरस। भोले बाबा सत्संग हादसे में पोस्टमार्टम गृह पर मृत लोगों के शव और भीड़ देख सिपाही की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। सिपाही रवि कुमार सिद्धार्थ नगर आईटीआई रोड थाना बन्ना देवी अलीगढ़ के रहने वाले थे। उनकी एटा में क्यूआरटी पर तैनाती थी। सिपाही की मौत से परिवार में  कोहराम मच गया।

2 Jul 20246:31:51 PM

Hathras Satsang Stampede: पांच बार अलीगढ़ में सत्संग कर चुके हैं साकार बाबा

हाथरस। साकार बाबा का सत्संग अलीगढ़ में भी चार से पांच बार हो चुके हैं। तालानगरी स्थित खाली प्लाट में बाबा सत्संग में इतनी भीड़ हो जाती है कि पैर रखने को जगह नहीं होती है। कई दिन पहले उनके भक्त यहां पर आकर मैदान की सफाई शुरू कर देते हैं। बाबा की सेवा बताकर दिन रात महिला और पुरुष भक्त आयोजन में जुट जाते हैं। प्रवचन स्थल तक बाबा के लिए अलग से एक रास्ता भी बनाया जाता था। इस मार्ग पर बाबा का काफिला ही निकलता था। इसके अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। उनका कार्यक्रम जब समाप्त हो जाता तब रामघाट रोड ताला नगरी से लेकर क्वार्सी चौराहे तक जाम लग जाता था।

2 Jul 20246:19:35 PM

हाथरस की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, कहा- होगी गहन जांच

Hathras Satsang Accident Update: मुख्यमंत्री योगी खुद हाथरस में हुए हादसे की घटनाक्रम पर सीधी नजर बनाए रखे हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दो मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को मुख्यमंत्री ने मौके पर भेजा। साथ ही एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश हैं। सीएम योगी ने कहा कि कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर होगी। इसके लिए शासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

2 Jul 20245:51:40 PM

हाथरस जिले में हुए हादसे के पीछे की वजह

Hathras Satsang Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 10 से अधिक लोगोंं की मौत हो गई है। वहीं अब सामने आई हाथरस में भगदड़ की असल वजह भी सामने आ गई है। यहां पढ़ें हादसे के मुख्य कारण…

2 Jul 20245:47:12 PM

हाथरस हादसे के पीछे व्यवस्थापकों की गलती

Hathras Accident Update: दोपहर लगभग 12.30 बजे सत्संग समाप्त होने के बाद भीड़ को रोक दिया गया था और भोले बाबा को पीछे के दरवाजे से निकाला जा रहा था, इससे अंदर दबाव बढ़ गया। वहां एक गहरा गड्ढा था, जिसमें कुछ लोग गिरे तो भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को रौंदकर निकलते रहे। गड्ढे में गिरकर कई मौत हो गईं।

2 Jul 20245:35:45 PM

Hathras Accident Update: जिनके सत्संग में हुआ हादसा, पहले हो चुके हैं कई बड़े कार्यक्रम

Hathras Accident Update: हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग में बड़ा हादसा हुआ है। आगरा में भी बाबा के बड़े सत्संग हो चुके हैं। आठ वर्ष पहले कोठी मीना बाजार में हुए सत्संग में बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचे थे। भीड़ इतनी थी कि मैदान में खड़े होने तक को जगह नहीं बची थी।बाबा के दर्शन को अनुयायी पेड़ों पर बैठ गए थे।

कौन है ये बाबा, जिसके सत्संग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा? बाबा के बारे में पूरी जानकारी पढ़ें यहां...

2 Jul 20244:48:02 PM

Hathras Satsang Stampede: एटा के सीएमओ ने की 27 मौतों की पुष्टि

हाथरस। Hathras Satsang Stampede Update: हाथरस हादसे में  90 से अधिक लोगों की भगदड़ के चलते मौत हो गई है। हालांकि एटा के सीएमओ उमेश कुमार ने हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

2 Jul 20244:40:12 PM

मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस हादसे की ली जानकारी, अधिकारियों को समुचित इलाज के दिए निर्देश

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

2 Jul 20244:32:46 PM

Hathras Satsang Stampede: हाथरस में 90 से अधिक की मौत

हाथरस। हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 90 से अधिक लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

/