Latest News खेल

Ind A vs NZ A: डेब्यू पर RCB के स्टार ने इंडिया ए के लिए जमाया शतक, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दिलाई बढ़त


नई दिल्ली, । India a vs New Zealand a Scorecard, भारत ए की तरफ से डेब्यू करने उतरे रजत पाटिदार ने पहले ही मुकाबले में धमाकेदार शतक जमाया। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलते हुए इस बल्लेबाज ने तीसरे दिन शतकीय पारी खेलकर टीम को बढ़त दिलाई। पहली पारी में न्यूजीलैंड ए की टीम जो कार्टर के 197 रन की पारी की बदौलत 400 रन बनाकर ऑलराउट हुई थी। भारत ने तीसरे दिन मेहमान टीम के स्कोर को पार कर बढ़त हासिल की।

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए टीम ने तीसरे दिन दमदार वापसी करते हुए बढ़त बनाने में कामयाबी पाई। पहले अभिमन्यू ईश्वरन और फिर रजत पाटिदार ने शतक जमाया। 400 रन के जवाब में भारत ए के लिए कप्तान प्रियांक पांचाल और अभिमन्यू के बीच 123 रन की दमदार साझेदारी हुई। कप्तान 47 रन पर आउट होकर लौटे फिर रुतुराज गायकवाड भी अपना विकेट गंवा बैठे। रजत ने इसके बाद पारी को अभिमन्यू के साथ आगे बढ़ाया और अपने डेब्यू पर शतक जमाकर इसे यादगार बनाया।

रजत का शानदार डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में एक के बाद एक दमदार पारी खेलकर भारत ए में जगह बनाने वाले रजत ने शानदार आगाज किया। पहले ही मैच में उन्होंने शतक जमाया डाला। 75 गेंद खेलने के बाद अर्धशतक जड़ने वाले इस बल्लेबाज ने 143 गेंद पर 10 चौके लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। वैसे इससे पहले रणजी फाइनल में भी उन्होंने मुंबई के खिलाफ पहली पारी में शतक जमाया था। आइपीएल की बात करें तो एलिमिनेटर में सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए रजत ने शतक लगाया था।