Latest News खेल

IND vs BAN 1st Test Day 2 Live Score रोहित दूसरी पारी में भी फेल 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन


नई दिल्ली। India vs Bangladesh 1st Test Live Score: चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए हैं। दूसरे दिन हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को समेट दिया। भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 339 रनों से की थी। रवींद्र जडेजा अपने खाते में एक भी रन का इजाफा नहीं कर पाए और 86 रन बनाकर आउट हो गए।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने खाते में 11 रन और जोड़, फिर तस्कीन अहमद की गेंद पर पवेलियन लौट लिए। वह 113 रन बनाकर आउट हो गए। आकाशदीप ने 17 रनों का योगदान दिया।

India vs Bangladesh 1st Test Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल,शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश- शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन माहमूद, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा

20 Sept 20243:42:10 PM

IND vs BAN: रोहित लौटे पवेलियन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी पारी में भी फेल रहे हैं। तस्कीन अहमद ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। वह पांच रन ही बना सके।

20 Sept 20243:35:12 PM

IND vs BAN: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत ने बांग्लादेश को फॉलोऑन नहीं दिया और अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है। रोहित-यशस्वी पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

20 Sept 20243:19:16 PM

IND vs BAN: 149 रनों पर बांग्लादेश ढेर

बांग्लादेश की टीम पहली पारी में भारत के मजबूत स्कोर के सामने 149 रनों पर ही ढेर हो गई। वह अभी भारत के स्कोर से 227 रन पीछे है।

20 Sept 20243:09:02 PM

IND vs BAN : तस्कीन आउट

बुमराह ने तस्कीन अहमद को आउठ कर बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा दिया है। तस्कीन के पास बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं था। वह 11 रन ही बना सके।

20 Sept 20242:39:03 PM

IND vs BAN Live: तीसरे सेशन का खेल शुरू

भारत और बांग्‍लादेश के बीच चेन्‍नई में जारी पहले टेस्‍ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। बांग्‍लादेश ने टी-टाइम तक आठ विकेट गंवा दिए थे। चायकाल के बाद पहला ओवर डालने की जिम्‍मेदारी मोहम्‍मद सिराज ने उठाई। उन्‍होंने ओवर में 4 रन खर्च किए। बांग्‍लादेश पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।

38 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 116/8। मेहदी हसन 13* और तास्किन अहमद 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

20 Sept 20242:24:48 PM

IND vs BAN: दूसरा सेशन खत्म

दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। टी तक बांग्लादेश ने अपने आठ विकेट खो दिए हैं और 112 रन ही बनाए हैं। अभी भी वह भारत से 264 रन पीछे है। दूसरे सेशन में बांग्लादेश ने पांच विकेट खोए।

20 Sept 20242:16:15 PM

IND vs BAN: बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा

बांग्लादेश ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। जसप्रीत बुमराह ने हसन महमूद को अपना शिकार बना बांग्लादेश को ये झटका दिया। महमूद स्लिप में कोहली द्वारा लपके गए। उन्होंने नौ रन बनाए।

20 Sept 20241:48:55 PM

IND vs BAN: शाकिब अल हसन लौटे पवेलियन

बांग्लादेश को बड़ा झटका लग गया है। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज शाकिब अल हसन आउट हो गए हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

20 Sept 20241:40:32 PM

IND vs BAN: लिटन दास आउट

भारत को एक और सफलता मिल गई है। रवींद्र जडेजा ने लिटन दास को पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ बांग्लादेश ने अपना छठा विकेट खो दिया। सिराज की जगह मैदान पर फील्डिंग करने आए ध्रुव जुरैल ने उनका शानदार कैच लपका।

20 Sept 20241:21:41 PM

IND vs BAN: सिराज को लगी चोट

भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। फील्डिंग करने के दौरान मोहम्मद सिराज को चोट लग गई है । वह मैदान के बाहर हैं और उनकी जगह सरफराज खान फील्डिंग कर रहे हैं।

20 Sept 202412:35:24 PM

IND vs BAN: रहीम आउट, बांग्लादेश ने खोया पांचवां विकेट

बांग्लादेश के मुश्फीकुर रहीम आउट हो गए हैं और इसी के साथ टीम ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। बांग्लादेश ने अभी तक अपना अर्धशतक तक नहीं बनाया है।

20 Sept 202412:31:10 PM

IND vs BAN: बांग्लादेशी कप्तान लौटे पवेलियन

 बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हसन शांतो पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पवेलियन की राह दिखाई। सिराज की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े विराट कोहली के हाथों में चली गई।

शांतो- 20 रन, 30 गेंद 3×4

20 Sept 202412:24:09 PM

IND vs BAN: दूसरा सेशन शुरू

दूसरा सेशन शुरू हो गया है। इस सेशन में बांग्लादेश को एक मजबूत साझेदारी की जरूरत है। कर्तान शांतो और मुश्फिकुर रहीम पर टीम का भार है।

20 Sept 202411:38:09 AM

IND vs BAN: पहला सेशन खत्म

दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। भारत ने बांग्लादेश को मुश्किल में डाल दिया है। लंच तक बांग्लादेश ने अपने तीन विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद आकाशदीप ने नौवें ओवर मे ंलगातार दो विकेट लेकर बांग्लादेश को परेशानी में डाल दिया।

20 Sept 202411:30:16 AM

IND vs BAN: मोमिनुल लौटे पवेलियन

आकाशदीप ने जाकिर को आउट करने के बाद अगली गेंद पर मोमिनुल हक को बोल्ड कर दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिर गया है।

20 Sept 202411:29:13 AM

IND vs BAN: जाकिर हुए आउट

आकाशदीप ने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने जाकिर को आउट कर भारत को झूमने का मौका दिया। आकाशदीप की गेंद पर वह बोल्ड हो गए।

20 Sept 202410:55:46 AM

IND vs BAN : बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा

बांग्लादेश का पहला विकेट गिर गया है। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने शादमान इस्लाम को बोल्ड कर दिया। शादमान दो रन बनाकर आउट हो गए।

20 Sept 202410:50:31 AM

IND vs BAN: बांग्लादेश की पारी शुरू

बांग्लादेश की पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया ने 376 रन बनाए हैं और बांग्लादेश अब इस स्कोर से आगे जाने की लड़ाई लड़ रहा है।

20 Sept 202410:38:21 AM

IND vs BAN: 376 रनों पर सिमटी टीम इंडिया

हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह को जाकिर हसन के हाथों कैच करा भारतीय पारी का अंत कर दिया। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए हैं।

20 Sept 202410:31:40 AM

IND vs BAN: अश्विन लौटे पवेलियन

भारत को नौवां झटका लग गया है। अश्विन की शानदार पारी का अंत हो गया। उन्हें तस्कीन अहमद ने शांतो के हाथों कैच कराया। अश्विन ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाए।

20 Sept 202410:24:45 AM

IND vs BAN : आकाशदीप हुए आउट

आकाशदीप आउट हो गए हैं और इसी के साथ भारत को आठवां झटका लग गया है। तस्कीन अहमद ने उन्हें शांतो के हाथों कैच कराया।

20 Sept 20249:46:09 AM

IND vs BAN: शतक से चूके जडेजा

 रवींद्र जडेजा अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह अपने कल के स्कोर में बिना कोई इजाफा किए पवेलियन लौट गए। तस्कीन अहमद की बाहर जाती गेंद जडेजा के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के हाथों में चली गई। जडेजा 86 रन ही बना सके।

रवींद्र जडेजा- 86 रन, 124 गेंद 10×4 2×6

20 Sept 20249:37:28 AM

IND vs BAN: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। अश्विन और जडेजा की जोड़ी मैदान पर है। जडेजा की नजरें अपना शतक पूरा करने पर होंगी। वह 86 रनों से आगे अपनी पारी को बढ़ाएंगे।

20 Sept 20249:25:45 AM

IND vs BAN: कुछ ही देर में शुरू होगा खेल

अब से कुछ ही देर में दूसरे दिन का खेल शुरू होगा। बांग्लादेश शुरुआत में जल्दी विकेट ले टीम इंडिया को सस्ते में ढेर करने की कोशिश में होगी। वहीं भारत की कोशिश विशाल स्कोर की होगी।

20 Sept 20249:07:23 AM

IND vs BAN: शतक के करीब जडेजा

भारत ने पहले दिन बेशक अच्छी शुरुआत नहीं की थी लेकिन दिन का अंत उसने दमदार तरीके से किया था। दूसरे दिन टीम इंडिया छह विकेट के नुकसान पर 339 रनों के स्कोर के साथ शुरुआत करेगी और कोशिश करेगी कि एक विशाल स्कोर खड़ा कर सके। अश्विन 102 रनों से आगे अपनी पारी को बढ़ाएंगे। वहीं 86 रनों पर नाबाद रवींद्र जडेजा की नजरें शतक पूरा करने पर होंगी।

19 Sept 20245:10:03 PM

IND vs BAN 1st Test: पहले दिन का खेल समाप्त

भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए। अश्विन और जडेजा के बीच 195 रन की साझेदारी हुई। अश्विन ने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद रहे।

19 Sept 20244:56:49 PM

IND vs BAN 1st Test: अश्विन का शतक पूरा

आर अश्विन 108 गेंद का सामना करते हुए 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया। वहीं, होम ग्राउंड पर यह अश्विन का दूसरा शतक है। रवींद्र जडेजा 83 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

19 Sept 20244:40:36 PM

IND vs BAN 1st Test: भारत का स्कोर 300 के पार

 भारत ने वापसी करते हुए बड़े स्कोर की तरफ कदम बढ़ा दिया है। आर अश्विन शतक से कुछ ही रन दूर हैं। वहीं, जडेजा उनका पूरा साथ दे रहे हैं।

भारत का स्कोर- 311/6   अश्विन- 92 रन और जडेजा- 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

19 Sept 20244:23:49 PM

IND vs BAN 1st Test Day 1 Live Score: सचिन-जहीर का टूटा रिकॉर्ड

आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दोनों बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में सातवें या उससे निचले नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी की। अभी तक दोनों के बीच 142 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19 Sept 20244:08:02 PM

IND vs BAN LIVE update: जडेजा का अर्धशतक पूरा

रवींद्र जडेजा का अर्धशतक पूरा हो गया है। अश्विन और जडेजा के बीच 131 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19 Sept 20244:04:43 PM

IND vs BAN 1st Test Day 1 Live Score: जडेजा का अर्धशतक पूरा

आर अश्विन का साथ देते हुए रवींद्र जडेजा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। जडेजा ने 73 गेंद का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19 Sept 20243:53:39 PM

IND vs BAN 1st Test Day 1 Live: रवींद्र जडेजा अर्धशतक जड़ने के करीब

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने अर्धशतक जड़ने के करीब है। भारत का स्कोर 64 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 258 रन रहा।

19 Sept 20243:36:51 PM

India vs Bangladesh 1st Test, Day 1 Live: अश्विन-जडेजा के बीच शानदार साझेदारी

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट के तीसरे सेशन में रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के बीच 90 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

19 Sept 20243:30:06 PM

IND vs BAN Live Score, Day 1: आर अश्विन का अर्धशतक पूरा

58 गेंदों का सामना करते हुए आर अश्विन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 59 ओवर के भारत का स्कोर 232/6 रहा।

19 Sept 20243:10:47 PM

IND vs BAN Test: भारत का स्कोर 210 रन के पार

भारत का स्कोर 55 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन रहा। अश्विन (40) रन और रवींद्र जडेजा (30) पर बल्लेबाजी कर रहे है।

19 Sept 20242:44:45 PM

IND vs BAN: बच गए रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा आउट होने से बच गए। 50वें ओवर की चौथी गेंद पर हसन महमूद ने जडेजा के पैड पर गेंद मारी और अंपायर से अपील की। अंपायर ने जडेजा को आउट दे दिया। लेकिन भारतीय बल्लेबाज ने रिव्यू लिया जिसमें पता चला कि गेंद उनके बैट से लगकर पैड पर लगी है।

19 Sept 20242:39:48 PM

IND vs BAN: तीसरे सेशन का खेल शुरू

तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इस सेशन में भारत की उम्मीदें रवीचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा हैं। टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इसी जोड़ी पर है।

19 Sept 20242:18:05 PM

IND vs BAN: दूसरा सेशन खत्म

पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। टी तक भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 176 रन है। रविचंद्रन अश्विन 21 और रवींद्र जडेजा सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

19 Sept 20241:49:10 PM

IND vs BAN: केएल राहुल आउट

केएल राहुल भी ज्यादा देर विकेट पर टिक नहीं सके। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें अपना शिकार बनाया। राहुल के तौर पर भारत ने अपना छठा विकेट खोया।

19 Sept 20241:47:54 PM

IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल आउट

अर्धशतक जमाने के बाद यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। नाहिद राणा की गेंद पर शादमान इस्लाम ने उनका कैच लपका। उन्होंने 114 गेंदों पर 52 रन बनाए।

19 Sept 20241:24:15 PM

IND Vs BAN 1st Test Day 1 Live: बांग्लादेश को विकेट की तलाश

37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 135 रन रहा। बांग्लादेश की टीम की नजर जल्दी विकेट हासिल करने पर है।

19 Sept 20241:09:41 PM

India vs Bangladesh 1st Test, Day 1 Live: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक

बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के युवा बैटर यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ दिया है। यशस्वी ने 95 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन पूरे किए। उनका साथ केएल राहुल दे रहे हैं। 34.5 ओवर के खेल तक भारत ने 4 विकेट खोकर 130 रन बना लिए है।

19 Sept 202412:51:12 PM

IND vs BAN 1st Test Day 1 Live: यशस्वी जायसवाल अर्धशतक जड़ने के करीब

पारी के 30वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने 43 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर 30 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 111 रन रहा।

19 Sept 202412:37:16 PM

IND vs BAN Test Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। 27.1 ओवर में जायसवाल के चौके के साथ भारत का स्कोर 100 रन पार पहुंचा। पंत के आउट होने के बाद केएल राहुल क्रीज पर आए।

19 Sept 202412:28:49 PM

IND vs BAN 1st Test Day 1 Live Score: ऋषभ पंत हुए आउट

हसन महमूद ने ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाया। पारी के 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर हसन ने पंत को लिटन दास के हाथों कैच आउट कराया। पंत 52 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। पंत आउट होने के बाद काफी नाराज दिखे और गुस्से में अपना बल्ला पटकते दिखे।

19 Sept 202412:15:07 PM

Ind vs Ban 1st Test Day 1 Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू

भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीदें है।

19 Sept 202411:38:03 AM

India vs Bangladesh 1st Test Day 1 Live: पहले सेशन तक भारत ने बनाए 88 रन

पहले सेशन में भारत ने 3 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। यशस्वी ने 62 गेंदों पर 37 रन बना लिए हैं, जबकि पंत 44 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने 3 विकेट झटके। महमूद ने रोहित शर्मा, गिल के बाद विराट कोहली को अपना शिकार बनाया।

19 Sept 202411:29:05 AM

India vs Bangladesh Test Day 1 Live Score: यशस्वी-पंत के बीच फिफ्टी रन की साझेदारी पूरी

भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत और यशस्वी के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

19 Sept 202411:17:36 AM

IND vs BAN Test: पंत-यशस्वी से बड़ी पारी की उम्मीदें

भारत ने 19 ओवर के खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 75 रन बना लिए है। यशस्वी (36) और ऋषभ पंत (21) रन पर बैटिंग कर रहे है।

19 Sept 202411:04:49 AM

IND vs BAN 1st Test Live: भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा

16 ओवर के खेल तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन पहुंच गया। क्रीज पर ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल मौजूद है।

19 Sept 202410:43:17 AM

IND vs BAN 1st Test Live: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40/3

शुरुआती तीन झटकों के बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल भारत की पारी को संभालने में जुटे हुए है। यशस्वी (19) और ऋषभ पंत (3) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 12 ओवर के बाद भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं।

19 Sept 202410:41:38 AM

India vs Bangladesh Live: रोहित की तरह विराट भी महज 6 रन बनाकर हसन का शिकार बने

रोहित शर्मा, शुभमन गिल के बाद अब विराट कोहली को बांग्लादेश के तेज गेंदबाद हसन महमूद ने अपना शिकार बनाया। विराट कोहली सिर्फ छह गेंद पर छह रन बनाकर हसन का तीसरा शिकार बने।

19 Sept 202410:14:15 AM

IND vs BAN 1st Test Day 1 Live: रोहित के बाद गिल बने महमूद का शिकार

शुभमन गिल पहले टेस्ट की पहली पारी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हसन महमूद ने उनका भी शिकार किया। रोहित के बाद गिल के रूप में हसन को दूसरी सफलता मिली।

19 Sept 202410:02:00 AM

Ind vs Ban 1st Test Live: रोहित शर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन

पारी के छठे ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। रोहित शर्मा 6 रन बनाकर हसन महमूद का शिकार बने। नजमुल हुसैन ने उनका आसान सा कैच लपका। भारत का स्कोर उस वक्त 14 रन रहा।

19 Sept 20249:52:09 AM

Ind vs Ban 1st Test Live: Ind vs Ban 1st Test Live: भारत की धीमी शुरुआत

तीन ओवर के खेल तक भारत का स्कोर 3/0 रहा। रोहित शर्मा (1) और यशस्वी (2) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

19 Sept 20249:40:12 AM

IND vs BAN 1st Test Live Score, Day 1: भारत की बैटिंग शुरू

भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा और यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर है। यशस्वी ने पहले ओवर में 1 रन बनाए और अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 1/0 रहा।

19 Sept 20249:32:19 AM

Ind vs Ban 1st Test Live Score: भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का खेल शुरू

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टॉस गंवाने के बाद भारतीय टीम की बैटिंग करने मैदान पर उतर गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से बैटिंग करने उतरे है।

19 Sept 20249:20:04 AM

India vs Bangladesh 1st Test Day 1 Live: भारत की तरफ से यशस्वी-रोहित करेंगे पारी का आगाज

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने कुछ ही देर में उतरेंगे।

19 Sept 20249:14:02 AM

Ind vs Ban Test Live Score: नजमुल हुसैन ने टॉस जीतने के बाद क्या कहा?

बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट पर नमी है और वे परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेंगे। यह सख्त लग रहा है और पहले सत्र में तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीरीज ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है।

सभी अनुभवी और युवा खिलाड़ी हमें अच्छा मिश्रण देते हैं। पाकिस्तान में पिछले मैच की तरह, हम तीन तेज गेंदबाजों और दो ऑलराउंडरों के साथ उतरेंगे।

19 Sept 20249:11:57 AM

India vs Bangladesh 1st Test, Day 1 Live: भारत की प्लेइंग-11

Indias Playing XI Chennai Test: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल,शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),  रवींद्र जड़ेजा, आर अश्विन,  जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

19 Sept 20249:06:18 AM

India vs Bangladesh 1st Test Day 1 Live: रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 का किया एलान

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा ने 3 सीमर्स और दो स्पिनर्स को रखा। प्लेइंग-11 में आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, जबकि स्पिनर्स में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को जगह मिली।

19 Sept 20249:04:07 AM

IND vs BAN 1st Test Day 1 Live Score: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी।

19 Sept 20248:59:34 AM

Ind vs Ban 1st Test Day 1 Live Score: 11 साल पहले आखिरी बार कोई विदेशी टीम भारत में जीती टेस्ट सीरीज

11 साल पहले आखिरी बार कोई विदेशी टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज जीती थी। ऐसे में बांग्लादेश के पास भारत को हराकर इतिहास रचने का मौका है।

19 Sept 20248:54:03 AM

India vs Bangladesh 1st Test Day 1 Live: दोनों टीमें इस प्रकार

पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और यश दयाल।

बांग्लादेश टीम इस प्रकार- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान),शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, ताइजुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नईम हसन,खालिद अहमद।

19 Sept 20248:52:34 AM

India vs Bangladesh Live 1st Test, Day 1: दो मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल ऐसा

भारत बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है, जबकि दूसरी टेस्ट 1 अक्टूबर से खेला जाएगा। पहला टेस्ट चेन्नई में तो दूसरा टेस्ट कानपुर में खेला जाना है।

19 Sept 20248:49:30 AM

IND vs BAN Live Score, Day 1: बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11

शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा

19 Sept 20248:44:25 AM

India vs Bangladesh 1st Test Live: ऋषभ पंत की 632 दिन बाद टेस्ट में वापसी

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 632 दिन बाद अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। दिसंबर 2022 में भीषण कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पंत का क्रिकेट के मैदान पर शीर्ष स्तर पर वापसी करना कोई आसान नहीं रहा। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

19 Sept 20248:28:53 AM

Ind vs Ban Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप /मोहम्मद सिराज

19 Sept 20248:24:46 AM

IND vs BAN 1st Test Live: भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 13 टेस्ट अभी तक खेले जा चुके है, जिसमें भारत ने 11 टेस्ट मैच अपने नाम किए, जबकि बांग्लादेश ने एक बार भी जीत नहीं हासिल की। दो मैच ड्रॉ रहे।

19 Sept 20248:20:12 AM

Ind vs Ban 1st Test Day 1 Live Score: भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का आगाज

भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh Start Time Match) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट की शुरुआत आज से हो रही है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा। टॉस 9 बजे होगा और आधे घंटे बाद यानी 9:30 AM बजे मैच शुरू होगा।